एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आए थे। अपने दमदार एक्टिंग से विजय ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस बीच एक्टर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'कालकूट' के साथ एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं।