फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन के शो का हो गया फिनाले, विजेता का एलान होना इसलिए रह गया बाकी

Wed, 01 Jul 2020 11:19 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस, करण वाही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेब डांस रियलिटी शो 'होम डांसर' अपने अंतिम पड़ाव पर आखिरकार पहुंच ही गया। सोमवार को इस शो का फिनाले प्रसारित हो गया। फिनाले में जैकलीन फर्नांडिस का साथ देने सिनेमा का कोई बड़ा अभिनेता तो नहीं आया हां, छोटे परदे के कुछ चर्चित कलाकारों एरिका फर्नांडिस और मोनालिसा ने जरूर अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश की। शो के विजेता की घोषणा अभी बाकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पांच हफ्ते पहले इस शो का शुभारंभ जैकलीन फर्नांडिस ने किया था और लगातार इस शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतियोगी अपनी प्रस्तुति पेश कर रहे थे। शो के फाइनल एपिसोड में भी चुने गए 10 प्रतियोगियों ने अपनी प्रस्तुति से चुनौतियां पेश कीं। इसके अलावा जैकलिन फर्नांडिस ने भी अपने घर से ही 'हंगामा हो गया' गीत पर एक प्रस्तुति दी। टीवी की कलाकार एरिका और मोनालिसा ने भी 'ये मेरा दिल' पर खूब ठुमके लगाए। शो के होस्ट करण वाही के साथ मिलकर रित्विक धनजानी ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो के विजेता की घोषणा जनता के मतों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

इस शो के बारे में जैकलिन फर्नांडिस ने कहा, 'शुरुआत से लेकर ग्रैंड फिनाले तक का सफर बहुत शानदार रहा है। मैं अपने प्रशंसकों से फिल्मों के जरिए और गीतों के जरिए जब भी जुड़ी हूं, यह हमेशा से मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने वाला रहा है। मुझे बड़ी खुशी है कि इस लॉकडाउन में भी इस शो के जरिए मैं अपने प्रशंसक के बीच मौजूद रही।' उधर शो के होस्ट करण वाही कहते हैं, 'होम डांसर को कुछ ही हफ्ते होस्ट करने के बाद फिनाले में जो मैंने अपनी प्रस्तुति दी है, उससे मैं बहुत उत्साहित था। अब तक इस शो के साथ हमारा सफर बहुत अनुभव देने वाला रहा है। मैंने इस शो का हिस्सा होने के हर एक पल को बहुत अच्छे से जिया है।'

लॉकडाउन के बीच एक साथ जुटीं टीवी की ये ऑनस्क्रीन बहनें, लाइव वीडियो में की खूब मस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें