फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hostel Daze 3: फिर दिखेगी कॉलेज लाइफ से जूझते छह दोस्तों की कहानी, जानें कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

Mon, 07 Nov 2022 06:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी लोकप्रिय और चर्चित सीरीज के नए भाग की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
Hostel Daze - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स लगातार फैंस के लिए कई सारे शो और सीरीज पेश कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों की पसंद को देखते हुए मेकर्स कई सीरीज के नए-नए भाग भी रिलीज कर रहे हैं। इसी क्रम में अब अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी लोकप्रिय और चर्चित सीरीज के नए भाग की घोषणा कर दी है। टीवीएस द्वारा निर्मित हॉस्टल डेज के दो सफल और सुपर हिट सीजन के बाद में सीरीज के तीसरे सीजन के वर्ल्ड वाइड प्रीमियर का एलान कर दिया है।

 

इस बारे में जानकारी देते हुए हाल ही में प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट साझा करते हुए टीवीएफ और प्राइम वीडियो ने यह जानकारी दी थी कि 16 नवंबर को हॉस्टल डेज 3 प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी। प्राइम वीडियो कि यह कॉमेडी ड्रामा सीरीज छह एपिसोड की होगी। तीसरे सीजन के एलान के बाद से ही फैंस लगातार इसके लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

 KRK: शाहरुख से माफी मांगने के बाद अब फिर बदले केआरके के सुर, 'जवान' को लेकर कसा तंज

विज्ञापन


 


 

 

सीरीज की कहानी की बात करें तो हॉस्टल डेज कॉलेज के छह स्टूडेंट्स और उनकी हॉस्टल लाइफ पर आधारित है। सीरीज में हॉस्टल लाइफ की उत्सुकता, स्टूडेंट्स के बीच होने वाली नोकझोंक और हॉस्टल में रहने का उनका सफर दिखाया गया है। वहीं, सीरीज के तीसरे सीजन में इन छह दोस्तों की जिंदगी को और करीब से दिखाने की कोशिश की गई है, जो कॉलेज के तीसरे साल में आने वाले मिडलाइफ क्राइसिस से निपटने दिखाई देंगे।

 Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट के मां बनने पर भावुक हुए पिता महेश भट्ट, कहा- ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो

द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा निर्मित इस सीरीज को अभिनव आनंद द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज में अहसास चन्ना, लव विस्पुते, शुभम गौर, निखिल विजय, आयुषी गुप्ता और उत्सव सरकार एक बार फिर अपनी दोस्ती से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। बीते सीजन की तरह सीरीज में दोस्ती तो पुरानी होगी लेकिन सुविधाएं और समस्याएं नहीं होने वाली हैं।

विज्ञापन


Unsubscribe Netflix: प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें