फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: पहले इस कलाकार को ऑफर हुई सीरीज ‘फैमिली मैन’, बाद में मनोज बने श्रीकांत तिवारी

Sun, 16 Feb 2025 05:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही दर्शकों को मनोज बाजपेयी वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ में श्रीकांत तिवारी का अपना पॉपुलर कैरेक्टर निभाते हुए नजर आएंगे। इस किरदार में दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं। लेकिन मनोज के फैंस को जानकर हैरानी होगी कि पहले श्रीकांत तिवारी का किरदार किसी और एक्टर को ऑफर हुआ।

विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार इतना उम्दा तरीके से निभाया है कि दर्शक उनके बिना सीरीज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। लेकिन ऑडियंस को जानकर हैरानी होगी कि मनोज इस सीरीज के लिए पहली पसंद नहीं थे। उनसे पहले एक नामी बॉलीवुड एक्टर को श्रीकांत तिवारी का रोल वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ में ऑफर हुआ था। लेकिन किन्हीं कारणों से वह एक्टर इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाया।

विज्ञापन


कौन था वो एक्टर 
वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ पहले मेकर्स ने अक्षय खन्ना को ऑफर की थी। लेकिन बजट इश्यू के कारण ऐसा मुमकिन नहीं हुआ। दरअसल, अक्षय खन्ना ने मेकर्स से ज्यादा फीस की डिमांड की। बाद में मनोज बाजपेयी के पास ये सीरीज पहुंची और उन्होंने इसे एक्सेप्ट कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने 'किलर सूप' की अनदेखी बीटीएस तस्वीरें कीं शेयर, लिखा खास नोट 
विज्ञापन

वेब सीरीज द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी - फोटो : यूट्यूब

हिट हो गई फैमिली मैन सीरीज 
मनोज बाजपेयी ने फैमिली मैन सीरीज में एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। लेकिन उसके परिवार को उसके काम के बारे में पता नहीं है। वह दुनिया की नजरों में एक कॉमन मैन है। जबकि वह अपनी टीम के साथ मिलकर देश के दुश्मनों से मुकाबला करता है। इस सीरीज की कहानी और मनोज की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जल्द ही फैमिली मैन 3 भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। 

ये खबर भी पढ़ें: Jaideep Ahlawat: जयदीप अहलावत ने किस एक्टर को कहा कमाल? चर्चित वेब सीरीज में साथ आएंगे नजर

फैमिली मैन 3 में इस बार जयदीप अहलावत भी
वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ में इस मनोज बाजपेयी के साथ जयदीप अहलावत भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। वह मनोज के साथ काम करके काफी खुश हैं। उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ कर चुके हैं। जयदीप अहलावत भी अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ के कारण दर्शकों के बीच चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें