फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Sethupathi: 'फर्जी' में दमदार पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे विजय सेतुपति, शाहिद को देंगे कड़ी टक्कर

Mon, 16 Jan 2023 10:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्राइम वीडियो की ओर से शेयर किए गए वीडियो में विजय सेतुपति की एक्टिंग देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार शाहिद कपूर को कड़ी टक्कर दे सकता है। 
विज्ञापन
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'फर्जी' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस शो का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे उम्दा कलाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बीच विजय सेतुपति के बर्थडे के दिन प्राइम वीडियो ने फैंस को तोहफा देते हुए वेब सीरीज में उनके किरदार से पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने स्टाफ से उठवाई चप्पल तो भड़क उठे यूजर्स, बोले- कुछ काम खुद भी कर लिया करो

Trending Videos

विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइम वीडियो ने उठाया रहस्य से पर्दा
प्राइम वीडियो की ओर से शेयर किए गए वीडियो में विजय सेतुपति की एक्टिंग देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार शाहिद कपूर को कड़ी टक्कर दे सकता है। सीरीज में वह माइकल नाम के तेज तर्रार पुलिस अफसर के किरदार में हैं जो सनी नाम के कॉन आर्टिस्ट को पकड़ने की कोशिश में है। सीरीज में माइकल का रफ एंड टफ लुक देखकर पता चल रहा है कि वह केस सॉल्व करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सीरीज में केके मेनन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 
Abdu Rozik: बिग बॉस से बाहर निकलते ही छलका अब्दु रोजिक का दर्द, बोले- साजिद ने तोड़ा भरोसा
विज्ञापन

शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर करेंगे डिजिटल डेब्यू
बता दें कि इस वेब सीरीज को राज और डीके ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले दोनों की जोड़ी 'द फैमिली मैन' और 'द फैमिली मैन 2' जैसी शानदार वेब सीरीज बना चुकी है। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर 10 फरवरी से स्ट्रीम किया जा सकेगा। अभिनेता शाहिद कपूर इस वेब सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शाहिद इस डेब्यू में धमाल मचा देंगे। वहीं, विजय के अपकिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही 'मैरी क्रिसमस' और 'जवान' जैसी बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जवान' में विजय निगेटिव रोल में दिखेंगे।
Dharmendra: अपनी यादों का पिटारा खोल धर्मेंद्र ने साझा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, फैंस बोले 'हीमैन'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें