दर्शकों को पसंद जड़ों और संस्कृति से जुड़ी कहानियां
दिग्गज हस्तियों ने दर्शकों और क्रिएटर्स के बीच के रिश्तों का पता लगाने के लिए चर्चा करते हुए बताया कि दोनों के बीच यह पारस्परिक रिश्ता कहानी कहने के भविष्य को कैसे आकार देता है? इसके अलावा मनोरंजन के भविष्य स्टोरीटेलिंग की प्रामाणिकता, जड़ों से जुड़ी संस्कृति और इनोवेशन की भूमिका पर भी जोर दिया। दर्शकों के बारे में बात करते हुए मोनिका शेरगिल ने कहा, 'दर्शक हमेशा हमें कुछ न कुछ बताते रहते हैं। वे ऐसी कहानियां चाहते हैं जो उनके जीवन, उनकी उम्मीदों से जुड़ी हों। उनकी जड़ों से जुड़ी हों। नेटफ्लिक्स पर हमने देखा है कि कैसे निजी जुड़ाव वाली कहांनियों को वैश्विक स्तर पर पसंद किया गया।
शेफाली बोलीं- 'हमेशा लगता है मुझे कुछ नहीं पता'
मोनिका शेरगिल ने इसके लिए सीरीज 'हीरामंडी' का उदाहरण दिया'। उन्होंने कहा, भव्यता के साथ इस सीरीज में इतिहास को आकार देने वाली महिलाओं की एक भूली हुई, गहरी मानवीय कहानी पेश की गई। शेफाली शाह ने कहा, 'जब भी मैं कैमरे के सामने आता हूं, मुझे ऐसा लगता है कि मैं बिल्कुल शुरुआत काम कर रही हूं। मुझे कुछ भी पता नहीं है। यही डर मुझे प्रेरित करता है'।