मनोज बाजपेयी, वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक सुधीर मिश्रा ने जताई खुशी
फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा ने वैरायटी से बातचीत में वहीदा रहमान को कास्ट करने की खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वहीदा जी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं! ‘प्यासा’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’, ‘कागज के फूल’ और ‘गाइड’ जैसी फिल्म्स से मेरा बहुत गहरा और निजी जुड़ाव है। मैं उनकी इन फिल्मों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, ज्यादातर बड़े पर्दे पर, और इन फिल्मों ने मेरे दिल और सोच पर ऐसी जगह बनाई है, जिसे मैं लफ्जों में पूरी तरह बता नहीं सकता। मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि इन ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं वहीदा जी अब मेरे डायरेक्ट किए जा रहे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह मेरे लिए बहुत खास और किसी सपने जैसा लग रहा है। इस फिल्म में उनका होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।’
सुधीर मिश्रा, अनुभन सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्माता-निर्देशक
महात्मा गांधी पर बनने वाली इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा मिलकर कर रहे हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने ए बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। वहीं एनएच स्टूडियोज इस फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं। इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन में लिए गए अहम फैसलों को दिखाया जाएगा।