फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badlapur Case: 'हर व्यक्ति को सड़क पर होना चाहिए', बच्चियों से दरिंदगी पर भड़के विवेक, जानें क्यों हुए ट्रोल?

Thu, 22 Aug 2024 01:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स हैंडल पर इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसने पूरे देश में तूफान खड़ा कर दिया है। उन्होंने लिखा, "महाराष्ट्र के बदलापुर में जो कुछ हुआ है, वह बहुत शर्मनाक और अमानवीय है।"
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे में हुई यौन उत्पीड़न की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस मुद्दे को सुलझाया जाए और हर व्यक्ति को न्याय के लिए सड़कों पर उतरना चाहिए। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने और क्या कहा है।
विज्ञापन


विवेक ने एक्स पर पोस्ट कर निकाली भड़ास
विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स हैंडल पर इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसने पूरे देश में तूफान खड़ा कर दिया है। उन्होंने लिखा, "महाराष्ट्र के बदलापुर में जो कुछ हुआ है, वह बहुत शर्मनाक और अमानवीय है। समय आ गया है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे को सर्वोच्च स्तर पर उठाया जाए और इसका समाधान किया जाए।"

विवेक ने साझा किया यह पोस्ट
विवेक ने आगे लिखा, "हर व्यक्ति को हर शहर में सड़क पर उतरना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके। 1. जीवन का मूल्य 2. जीवन की गरिमा और 3. संविधान द्वारा गारंटीकृत जीवन का अधिकार।" जैसे ही उन्होंने ट्वीट साझा किया, नेटिजंस ने उन्हें अपने घर की चारदीवारी से बाहर पोस्ट करने के बजाय बदलापुर जाकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए कहा।"
विज्ञापन




यूजर्स ने किया ट्रोल
एक यूजर ने विवेक को खरी खोटी सुनाते हुए कहा, 'कब तक घर पर बैठकर बोलेंगे आप। घर से बाहर निकलकर अपने विचार रखिए। शायद आपकी आवाज ज्यादा लोगों तक पहुंचे। 'दूसरे यूजर ने लिखा, घ'र पर बैठकर अपराध की निंदा करना हर किसी के लिए बहुत आसान है। राष्ट्र आपका साथ चाहता है...अगर आप बदलापुर में विरोध कर सकते हैं। अपने आमचा चमचों को पकड़ो और कोलकाता की तरह विरोध करो।'

निर्देशक ने रैली में लिया था हिस्सा
बता दें कि अग्निहोत्री ने बुधवार को कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ आयोजित विरोध रैली में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर टाइप करना काफी नहीं है।"
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें