90 के दशक के चर्चित अभिनेता शरद कपूर इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ उनकी तबीयत ठीक नहीं है। फिर आर्थिक संकट भी सामने है। ऐसे मुश्किल वक्त में फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सबसे पहले सोनू सूद उनसे मिलने पहुंचे थे। फिर सलमान और शाहरुख खान ने भी मदद की है।
'शरद कपूर कमबैक' अकाउंट से शेयर किया पोस्ट
इस बीच शरद कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने सलमान खान के फार्महाउस पर जाकर एक्टर से मुलाकात का दावा किया है। हालांकि, शरद कपूर के -'Sharad Kapoor Come Back' नाम के जिस इंस्टा अकाउंट से तस्वीर शेयर की गई है, वह रियल नहीं है। एआई से बनी हुई है।