फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविन पीटरसन: क्या बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे पूर्व क्रिकेटर? शूटिंग सेट से साझा की BTS तस्वीर, जानें सच्चाई?

Fri, 20 Nov 2026 03:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन इन दिनों मुंबई मे हैं। 
  • उन्होंने हालिया पोस्ट में एक खास तस्वीर साझा की।
  • इतना ही नहीं उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया।
  • इसमें उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री लेने की बात की।
विज्ञापन
केविन पीटरसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन अपनी पोस्ट के चलते फैंस के बीत चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने की बात की। इसके साथ ही क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर काफी जानकारी साझा की। 

क्या था केविन पीटरसन का पोस्ट? 

विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर फैंस के बीच खलबली मचा दी। उन्होंने लिखा, ‘आपने मुझसे बॉलीवुड में आने को कहा था। हमने आपकी बात सुनी, और मैं आज अपना डेब्यू कर रहा हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में फिलहाल क्रिकेटर इन दिनों मुंबई में हैं, ने एक स्थानीय चाय की दुकान पर चाय बना रहे थे।

Trending Videos

केविन पीटरसन - फोटो : IPL/BCCI

सोशल मीडिया पर मिले मजेदार कमेंट
पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन की इस पोस्ट पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किये। एक यूजर ने लिखा, ‘केविन को आधार कार्ड दे देना चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप कोचिंग करियर से एक्टिंग करियर में जा रहे हैं?’ वहीं तीसरे यूजर ने कहा, ‘हा….हा….हा आपको नहीं पता कि आप इस लुक में कितने कूल लग रहे हैं।’

विज्ञापन

टाईगर सफारी में फोटो खींचते केविन पीटरसन। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत पर किये कई पोस्ट
बीते कुछ दिनों से  केविन पीटरसन भारत में हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए अलग-अलग कंटेंट बना रहे हैं। पीटरसन ने सोशल मीडिया पर भारत से संबंधित पोस्ट, वीडियो और मीम्स अक्सर साझा किए हैं, जो देश की संस्कृति के प्रति उनके स्नेह और भारतीय प्रशंसकों के साथ उनके संबंधों को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें