वीर दास के नाम बड़ी उपलब्धी
एक्टर वीर दास के नेटफ्लिक्स स्पेशल 'फूल वॉल्यूम' को 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी की दौड़ में शामिल थी। मगर अवॉर्ड हारने के बाद भी एक्टर तीन अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए।
पहले भी हो चुके हैं नमांकित
वीर दास इससे पहले भी दो बार नामांकित हो चुके हैं। उन्हें 'वीर दास: फॉर इंडिया' और 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। 2023 में 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी का पुरस्कार जीता था। यह तीसरी बार था जब उन्हें इस केटेगरी में जगह मिली। वहीं बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी में मैन वर्सेस बेबी और ओल्ड डॉग, न्यू ट्रिक्स भी शामिल थे, लेकिन अर्जेंटीना की नेटफ्लिक्स ओरिजिनल और के एंड एस फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ने ट्रॉफी अपने नाम की।
एमी अवॉर्ड सेरेमनी का खास पल
- फोटो : एएनआई
एमी अवार्ड्स और भारत का पुराना नाता
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में कई सम्मान हासिल किए हैं। 2023 में प्रोड्यूसर एकता कपूर को 'इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड' मिला। वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला और फिल्ममेकर बनीं। उनसे पहले, सुभाष चंद्रा को 2011 में यही पुरस्कार मिला था। 2020 में 'दिल्ली क्राइम' ने इंटरनेशनल एमी जीता।