विपुल शाह-मनोज बाजपेयी
- फोटो : एक्स
फिल्म की तैयारी और वर्कशॉप कितनी गहराई से की गई?
हर फिल्म की तरह इस फिल्म के लिए भी हमने लगभग 15 से 20 दिन की वर्कशॉप की। इसके अलावा डेढ़ महीने की और तैयारी चली। एक्टर के साथ हम अलग से भी काफी वर्कशॉप करते हैं। हमारी फिल्म की शूटिंग अभी सिर्फ एक हफ्ते पहले ही खत्म हुई। अब हम रिलीज के लिए तैयारियां कर रहे हैं। पूरी फिल्म एक मैराथन शेड्यूल में शूट की गई। इसकी वजह यह थी कि हम नहीं चाहते थे कि एक्टर्स एक मिनट के लिए भी अपने रोल से बाहर आएं।
आपने दो नए वर्टिकल लॉन्च किए हैं। वजह क्या है?
हमने सनशाइन म्यूजिक और सनशाइन पिक्चर्स डिजिटल शुरू किए हैं क्योंकि लोगों के कंटेंट देखने का तरीका बदल गया है। भारत में हर मौके पर म्यूजिक मौजूद रहता है। इसलिए एक अलग म्यूजिक लेबल बनाना स्वाभाविक लगा। डिजिटल वर्टिकल इसलिए बनाया गया क्योंकि लोग अब दिनभर में छोटे-छोटे ब्रेक में, ज्यादातर मोबाइल पर कंटेंट देखते हैं। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी के चार दिन बाद काम पर लौटीं सामंथा रुथ प्रभु, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी; छूटी नहीं हाथों की मेहंदी
विपुल शाह-मनोज बाजपेयी
- फोटो : एक्स