फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Sethupathi: मेरी क्रिसमस के प्रमोशन में विजय को आया गुस्सा, हिंदी थोपने के सवाल पर रिपोर्टर को कराया चुप

Mon, 08 Jan 2024 09:38 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय सेतुपति - फोटो : social media
अभिनेता विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों स्टार्स इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं, लेकिन रविवार को चेन्नई में फिल्म की प्रमोशन के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के लीड एक्टर विजय सेतुपति से हिंदी थोपने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर विजय गुस्सा हो गए। उन्होंने रिपोर्टर को चुप करा दिया और दावा किया कि तमिलनाडु ने हिंदी को कभी 'ना' नहीं कहा। इस दौरान उन्होंने हिंदी थोपने से भी इनकार किया। अब इवेंट की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ, विजय सेतुपति - फोटो : social media
दरअसल, विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेरी क्रिसमस' से पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। 12 जनवरी को सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज होनी है। 'मेरी क्रिसमस' तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। इसी सिलसिले में 7 जनवरी को चेन्नई में फिल्म का प्रमोशन रखा गया। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया। इसी बीच एक रिपोर्टर ने विजय सेतुपति से हिंदी भाषा को लेकर को सवाल किया। रिपोर्टर ने कहा, '75 साल से तमिलनाडु की राजनीति हिंदी भाषी का विरोध करने की रही है। आज यहां कई लोग 'हिंदी थेरियाधु पोडा' (मुझे हिंदी नहीं आती) लिखी टी-शर्ट पहनते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीराम राघवन, कटरीना कैफ, विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पर एक्टर विजय सेतुपति ने रिपोर्टर को टोका। उन्होंने कहा, 'एक भाषा के तौर पर हिंदी का कभी विरोध नहीं हुआ'। इसके बाद रिपोर्टर ने विजय को उकसाते हुए पूछा कि क्या हिंदी भाषा सीखनी चाहिए। इसके बाद विजय थोड़े गुस्से में आ गए और उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है कि आपने आमिर खान से भी यही सवाल पूछा था। आप एक ही सवाल बार-बार क्यों पूछ रहे हैं? हमने कभी भी हिंदी को ना नहीं कहा।'
Golden Globes 2024: ओपनेहाइमर का चला जादू, सिलियन मर्फी, नोलन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मारी बाजी

 

4 of 5
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विजय ने आगे कहा, 'हम हिंदी थोपने के खिलाफ हैं। दोनों में अंतर है। लोग यहां हिंदी सीख रहे हैं और कोई भी इसके खिलाफ नहीं है। आपका सवाल गलत है। कोई भी किसी को हिंदी सीखने से नहीं रोक रहा है। यहां तक कि पीटीआर (मंत्री त्यागराजन) ने भी इसके लिए स्पष्टीकरण दिया है, कृपया उसे देखिए'।
Manoj Bajpayee: पिता से सीखा मटन बनाना, मुस्लिम युवती से विवाह में मिला आशीर्वाद, मनोज ने बताई धर्म की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीते कुछ समय में विजय सेतुपति बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आएं। शाहरुख की जवान से लेकर इस लिस्ट में कई फिल्में शामिल हैं। 12 जनवरी को वे 'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना कैफ के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। पहले यह फिल्म क्रिसमस 2023 के दौरान रिलीज होने वाली थी। बाद में इसे 12 जनवरी 2024 तक के लिए टाल दिया गया। 
Vijay Sethupathi: मेरी क्रिसमस के प्रमोशन में विजय को आया गुस्सा, हिंदी थोपने के सवाल पर रिपोर्टर को कराया चुप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें