फैंस बोले- हिंट तो पहले से मिल रहे थे
एक इवेंट में विजय ने भी साफ कहा था, ‘अरेंज मैरिज मेरे लिए नहीं है। मैं लव मैरिज ही करूंगा, लेकिन मेरे माता-पिता को भी लड़की पसंद आनी चाहिए।’
वहीं, हाल ही में फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन के दौरान रश्मिका ने बिना नाम लिए विजय का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास ऐसा पार्टनर है जिसने मुझे उस दर्द से ठीक किया, जो उसने दिया भी नहीं था। जैसे यह फिल्म मेरे लिए खास है, वैसे ही वो भी मेरे लिए उतना ही खास है।’ अब जब शादी की खबर कन्फर्म हो चुकी है, तो फैंस इन पुराने बयानों को देखकर कह रहे हैं कि हिंट तो पहले से ही मिल रहे थे।
कब होगी शादी?
कपल ने अपने इस खास दिन को 'विरोश की शादी' का नाम दिया है। हालांकि, घोषणा में शादी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही शादी की तारीख बताई गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। सोमवार को कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां दोनों काफी खुश नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कपल शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके कुछ दोस्त और करीबी लोग भी नजर आए।