फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये जवानी है दीवानी' के लेखक हुसैन दलाल ने सीक्वल को लेकर कही बड़ी बात, रणबीर कपूर दे चुके हैं अपडेट

Mon, 23 Feb 2026 07:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yeh Jawaani Hai Deewani: राइटर और एक्टर हुसैन दलाल ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का सीक्वल को लेकर एक बात कही है। इससे पहले इस पर रणबीर कपूर बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
हूसैन दलाल, ये जवनी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का खुमार अब भी दर्शकों पर चढ़ा है। फैंस एक बार फिर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को इसके सीक्वल में देखना चाहते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें लगता है कि उनकी कहानी पूरी हो गई है। अब, राइटर-एक्टर हुसैन दलाल ने इस पर अपनी राय दी है। फिल्म को लेकर दलाल ने एक अलग नजरिया पेश किया है।
विज्ञापन

फिल्म के सीक्वल पर क्या बोले हुसैन?
फर्स्टपोस्ट से बातचीत में राइटर-एक्टर हुसैन दलाल ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल के बारे में लंबे समय से चल रही अफवाहों पर बात की। उन्होंने कहा 'दुनिया की कोई भी कहानी आगे बढ़ाई जा सकती है। लेकिन साथ ही, किसी को भी किसी कहानी को सिर्फ इसलिए आगे नहीं बढ़ाना चाहिए क्योंकि उसे लगता है कि यह चलेगी। जिंदगी हमसे जैसा कराएगी, हम वैसा करेंगे।'

हुसैन दलाल का मानना है कि सीक्वल फायदेमंद होते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ कमर्शियल पहलू के बजाय क्रिएटिव जरूरत के हिसाब से बनाना चाहिए।

'ईथा' की शूटिंग के बीच महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे रणदीप हुड्डा, पिता बनने से पहले लिया आशीर्वाद

रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम -@ranbir_kapoor 82
रणबीर कपूर ने सीक्वल को लेकर कही थी ये बात
वैलेंटाइन डे के मौके पर रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम पर 'ये जवानी है दीवानी' के अगले पार्ट के बारे में चल रही अफवाहों पर बात की थी। उन्होंने कहा 'आप में से बहुत से लोग पार्ट 2 चाहते हैं लेकिन इसमें बहुत सारी नई फिल्में, नए डायरेक्टर और काम करने के लिए नए आइडिया हैं। मुझे लगता है कि 'ये जवानी है दीवानी' का एंड एकदम सही था। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसका पार्ट 2 बनना चाहिए।'
विज्ञापन

हुसैन दलाल का वर्कफ्रंट
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। इसकी कहानी अयान मुखर्जी ने लिखी थी और डायलॉग हुसैन दलाल ने लिखे थे। आखिरी बार उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के डायलॉग लिखे थे। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें