लव सॉन्ग की करेंगे शूटिंग
विजय देवरकोंडा ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो एयरपोर्ट की हैं। साथ में लिखा है, 'फिर से किंगडम ऑफ श्रीलंका रवाना। एक लव सॉन्ग की शूटिंग होनी है'। एक्टर ने आगे लिखा, 'जल्द ही शॉपिंग के लिए फुरसत निकाली जाएगी'।
दो भाग में रिलीज होगी 'किंगडम'
'किंगडम' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। इसके मेकर्स ने फिल्म के दो भागों में आने की संभावना जताई। फिल्म के निर्माता नामा वामसी के मुताबिक, 'हमने कहानी को केवल दो-भाग की फ्रेंचाइजी बनाने के लिए नहीं बढ़ाया। फिल्म के दो भागों में रिलीज होने की गुंजाइश है'। फिल्म किंगडम को सितारा एंटरटेनमेंट, श्रीकारा स्टूडियो और फॉर्च्यून फॉर सिनेमा के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है। इसके प्रोड्यूसर नागा वामसी और साई सौजन्या हैं।