फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaal Malik: डिप्रेशन के खुलासे के बाद अमाल मलिक के पिता ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Sun, 23 Mar 2025 02:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Malik: अमाल मलिक के डिप्रेशन में होने के खुलासे के बाद अब उनके पिता मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने ने अमाल के लिए एक पोस्ट शेयर की है।
विज्ञापन
अमाल मलिक और उनके पिता डब्बू मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @daboomalik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 मार्च को म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें अपने डिप्रेशन की बीमारी का जिक्र किया और अपने पारिवारिक रिश्तों के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलासा किया।हालांकि, बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। इस मामले पर उनके पिता दिग्गज संगीतकार डब्बू मलिक ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

अमाल के पिता ने क्या लिखा?
शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने इस विवाद को लेकर पोस्ट किया। संगीतकार ने अपने बेटे अमाल के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अमाल अपने पिता के गाल को प्यार से चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ, डब्बू ने सिर्फ तीन शब्द लिखे, "आई लव यू।"


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Amaal Mallik: डिप्रेशन पर पहली पोस्ट को सिंगर अमाल ने किया डिलीट, भाई अरमान संग रिश्ते को बताया अटूट

विज्ञापन

डिलीट हुई पोस्ट में अमाल ने क्या लिखा था?
गुरुवार को शेयर की गई पोस्ट में प्रसिद्ध संगीतकार डब्बू मलिक के बड़े बेटे और प्रसिद्ध गायक अनु मलिक के भतीजे अमाल ने अपने और अपने भाई, संगीतकार अरमान मलिक के बीच बढ़ती दूरी के लिए अपने माता-पिता को भी जिम्मेदार ठहराया था। पोस्ट के एक हिस्से में लिखा था, "मैं उस जगह पर पहुंच गया हूं जहां मैं अब उस दर्द के बारे में चुप नहीं रह सकता जो मैंने सहा है। वर्षों से मुझे ऐसा महसूस कराया गया कि मैं कमतर हूं, जबकि मैंने लोगों के लिए एक सुरक्षित जीवन बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है। मैंने अपने हर सपने को छोड़ दिया, केवल यह देखने के लिए कि मेरे बारे में बात की जा रही है और मुझसे पूछा जा रहा है कि मैंने क्या किया है? मैंने पिछले एक दशक में रिलीज हुई 126 धुनों में से प्रत्येक को बनाने के लिए अपना खून, पसीना और आंसू बहाए हैं।" 



यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किए अबू धाबी में भगवान राम के दर्शन, एटली के साथ कर सकते हैं फिल्म का एलान

अमाल मलिक का वर्कफ्रंट
अमाल ने 2014 में सलमान खान की 'जय हो' के साथ संगीतकार के रूप में अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘खूबसूरत’, ‘रॉय’, ‘एक पहेली लीला’, ‘हीरो’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘सनम रे’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें