फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर 'राणाबाली' के मेकर्स ने दिखाई एक्टर के जुझारूपन की झलक; शेयर किए शूटिंग के BTS पल

Sat, 09 May 2026 02:37 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranabaali Movie BTS: एक्टर विजय देवरकोंडा आज 09 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'राणाबाली' के मेकर्स ने एक्शन सीन के बीटीएस मूमेंट्स शेयर किए हैं।
विज्ञापन
'राणाबाली' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राणाबाली' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वे रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। शादी के बाद पहली बार होगा कि रश्मिका और विजय पर्दे पर साथ दिखेंगे। आज 09 मई को विजय का जन्मदिन है। इस मौके पर मेकर्स ने 'राणाबाली' का मोशन पोस्टर साझा किया है। इसमें एक्शन सीन के कुछ बीटीएस भी हैं।

विज्ञापन

 

जुझारूपन और समर्पण के साथ किया घुड़सवारी का सीन
विजय की आगामी फिल्म 'राणाबाली' का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। आज इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें अभिनेता घुड़सवारी का सीन शूट करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनका जुझारूपन और काम के प्रति समर्पण देखा जा सकता है। यह सीन बिल्कुल आसान नहीं है, वे घुड़सवारी के दौरान गिरे हैं। मगर, हर बार उन्होंने और बेहतर प्रयास करते हुए सफलता पूर्वक सीन शूट किया।
 

कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारे स्टैलियन को जन्मदिन की मुबारकबाद'। मेकर्स ने एक और पोस्टर भी साझा किया है। इसमें विजय दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वे घुड़सवारी करते दिख रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'नील एन निक्की' के निर्माता की राय बनी थी तनीषा मुखर्जी के लिए आफत! अभिनेत्री का खुलासा; अदाकारी पर भी बोलीं

 

विज्ञापन

विजय के हार्ड वर्क की तारीफ की
विजय देवरकोंडा के बीटीएस पल देखकर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। उनके कठिन परिश्रम की सब तारीफ कर रहे हैं। फायर और हार्ट इमोजी बना रहे हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज के प्रति उत्सुकता जगा रहे हैं। साथ ही कुछ नेटिजंस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। 





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें