फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma Show: खेल के मैदान के बाद टीवी पर डेब्यू करेंगे रोहित शर्मा, रिलीज हुआ नए शो का टीजर

Sat, 09 May 2026 01:58 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Sharma On TV: रोहित शर्मा जल्द ही एक टीवी शो में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इस शो का टीजर जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास है?
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बैट्समैन और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का हर काम उनके फैंस को पसंद आता है। फैंस उनके परफॉर्मेंस, ऐड और इंटरव्यू पर प्यार लुटाते हैं। उनका हर अंदाज फैंस को पसंद आता है। ऐसे में रोहित शर्मा टीवी पर एक शो लेकर आ रहे हैं। रोहित ने पूछा है कि अगर वह टीवी पर अपना अंदाज लेकर आएंगे तो क्या होगा?

विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : यूट्यूब
टीजर में क्या है?
क्रिकेटर रोहित शर्मा जल्द ही टीवी पर अपना एक शो लेकर आने वाले हैं। इसका टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। टीजर में दिखाया गया है कि रोहित अपने फैंस से मिलते हैं। फैंस उनसे 'कोई गार्डन में नहीं घूमेगा' बोलने को कहते हैं। इस डिमांड से वह परेशान हो जाते हैं। इस बीच वह कॉल करके अपने घर पर गार्डन का काम रुकवा देते हैं।
 

रोहित ने पूछा सवाल
टीजर के आखिर में रोहित कहते हैं 'दो लाइनें क्या बोल दीं, इतनी वायरल हो गईं, जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा? टीजर में यह नहीं बताया गया है कि उनके शो का क्या नाम है और यह किस बारे में है। हालांकि रोहित ने टीजर से अपने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। उनका शो सोनी टीवी पर आने वाला है।

बताया जाता है कि रोहित शर्मा अपनी खास हाजिरजवाबी और सहज आकर्षण के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। दर्शक एक एंटरटेनमेंट शो की उम्मीद कर सकते हैं।

'नील एन निक्की' के निर्माता की राय बनी थी तनीषा मुखर्जी के लिए आफत! अभिनेत्री का खुलासा; अदाकारी पर भी बोलीं

विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : यूट्यूब
टीवी पर नजर आए क्रिकेटर
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जो शो में नजर आने वाले हैं। इससे पहले सौरव गांगुली, नवजोत सिंह सिद्धू, हरभजन सिंह, वसीम अकरम और श्रीशांत जैसे क्रिकेटर भी टीवी पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें