फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Rashmika: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच साथ नजर आए विजय-रश्मिका, फैंस बोले- पैचअप हो गया क्या?

Sat, 24 Jun 2023 12:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है। हालांकि, दोनों ने कई बार डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया, लेकिन उनकी लगातार डेट्स और एक-दूसरे के परिवारों के साथ मेलजोल ने हमेशा अफवाहों को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विजय और रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हाई बजट फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। यह विजय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जिससे मेकर्स समेत दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उम्मीदों पर पानी फिर गया और फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाने में नाकामयाब रही। वहीं, अब डेटिंग की अफवाहों के बीच विजय और रश्मिका दोनों एक साथ मीडिया में स्पॉट हुए हैं।

विज्ञापन

विजय-रश्मिका का वीडियो आया सामने
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है। हालांकि, दोनों ने कई बार डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया, लेकिन उनकी लगातार डेट्स और एक-दूसरे के परिवारों के साथ मेलजोल ने हमेशा अफवाहों को बढ़ावा दिया है। खैर, एक बार फिर इस अफवाह वाले कपल ने अपने रिश्ते के बारे में अटकलें तेज कर दी हैं क्योंकि उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

यूजर्स ने कर डाले सवाल
हाल ही में, दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्हें एक कैफे में अपने दोस्तों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है। वीडियो में निर्देशक गौतम तिन्नानुरी, आनंद देवरकोंडा और शेर्या वर्मा को भी देखा जा सकता है। फैंस भी उनकी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि क्या दोनों शादी करने वाले हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शादी कब है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों की जोड़ी खूब जच रही है।’

Ratna Pathak: 'उनके चश्में पर मेरा दिल आ गया था', रत्ना ने नसीरुद्दीन शाह के साथ पहली मुलाकात को किया याद

विज्ञापन

डेटिंग की अफवाहों पर दोनों ने साधी चुप्पी
आपको बता दें कि समय-समय पर विजय और रश्मिका के बारे में अफवाहें भी इंटरनेट पर तूफान लाती रहती हैं। पिछले साल अटकलें लगाई गई थीं कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। हालांकि, विजय देवरकोंडा ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया और इसे हमेशा की तरह बकवास कहा। अब दोनों की इस वीडियो ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें