फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने निर्देशक चंदू मोंडेती के साथ मिलाया हाथ, इस अभिनेत्री संग साझा करेंगे स्क्रीन

Fri, 23 Jun 2023 12:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब इन सब के बीच नागा अपनी आगामी फिल्म को लेकर भी खूब चर्चा में चल रहे हैं। खबर आ रही है कि इस फिल्म में नागा कीर्ति सुरेश के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
नागा और कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के दिग्गज अभिनेता नागा चैतन्य अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में चलते हैं। अभिनेता का नाम लगातार  शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने की खबर की पुष्टि नहीं की है। अब इन सब के बीच नागा अपनी आगामी फिल्म को लेकर भी खूब चर्चा में चल रहे हैं। खबर आ रही है कि इस फिल्म में नागा कीर्ति सुरेश के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

नागा ने मिलाया चंदू मोंडेती से हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य ने निर्देशक चंदू मोंडेती के साथ अपनी अगली फिल्म साइन की है। इससे पहले अभिनेता ने निर्देशक के साथ दो और फिल्मों में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी रही हैं। अब यह जोड़ी तीसरी बार साथ काम करने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि साउथ की दिग्गज अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Kusum Ka Biyaah: लॉकडाउन में दो राज्यों के बीच फंसी बरात, सच्ची घटना पर बनी 'कुसुम का बियाह' का ट्रेलर रिलीज

नाव चालक की भूमिका में नजर आएंगे नागा
खबरों की मानें तो यह फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें हीरो अपनी प्रेमिका के लिए एक बड़ा जोखिम उठाता है और अंत में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते हैं। खबर यह भी आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेता नाव चालक की भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक इस स्क्रिप्ट पर काफी समय से काम कर रहे हैं और जल्द ही इस प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे। हालांकि, अभी तक ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

Sobhita: 'विज्ञापन करते वक्त भद्दे कमेंट्स का करना पड़ा सामना', इंडस्ट्री में रंगभेद पर फूटा शोभिता का गुस्सा



 
विज्ञापन

फैंस को अभिनेता की अगली फिल्म का है इंतजार
वर्क फ्रंट की बात करें तो नागा चैतन्य को आखिरी बार वेंकट प्रभु की फिल्म ‘कस्टडी’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में कृति शेट्टी और अरविंद स्वामी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अब फैंस नागा की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें