फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VD12: विजय की 'किंगडम' को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, तीन भाषाओं में रिलीज टीजर ने किया कमाल

Thu, 13 Feb 2025 06:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

VD 12 Aka Samrajya: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम (साम्राज्य) का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर को रिलीज हुए 24 घंटे बीत चुके हैं। आइए जानते हैं इसने अब तक कितने व्यूज मिलें।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का टीजर रिलीज हुआ। इस फिल्म का प्रशंसकों को बड़े लंबे समय के साथ इंतजार था। फिल्म को पहले ‘वीडी 12’ के नाम से अनाउंस किया गया था। अब इसके टाइटल की भी घोषणा हो चुकी है। साउथ में इसे ‘किंगडम’ और हिंदी वर्जन में ‘साम्राज्य’ का टाइटल दिया गया है। आइए जानते हैं इसके ट्रेलर ने 24 घंटों में कितने व्यूज बटोरे हैं। 

विज्ञापन

साउथ वर्जन को मिले कितने व्यूज
‘किंगडम’ के टीजर को रिलीज हुए 24 घंटे बीत चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 1.1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इसके ट्रेलर पर आए व्यूज के फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: VD 12 Teaser: टीजर के साथ सामने आया विजय की अगली फिल्म का नाम, एक्शन और स्टंट करते नजर आए एक्टर

विज्ञापन

हिंदी वर्जन को मिलाकर मिले इतने व्यूज
फिल्म के हिंदी वर्जन टीजर को अब तक 60 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसके तमिल वर्जन को 39 लाख व्यू मिले हैं। टीजर को तीनों भाषाओं में 24 घंटे के भीतर दो करोड़ 19 लाख ग्यारह हजार 849 व्यूज मिल चुके चुके हैं। 
 


यह खबर भी पढ़ें: Captain America Explained: दुबला-पतला स्टीव रोजर्स कैसे बना कैप्टन अमेरिका, क्यों फाल्कन को सौंपी अपनी शील्ड


एक्शन अवतार में नजर आए हैं विजय
टीजर में विजय का काफी इंटेंस लुक नजर आ रहा है। इसमें वह एक्शन अवतार में दिखे हैं। । टीजर करीब एक मिनट 55 सेकंड का है। जैसा की इसका नाम है 'किंगडम', फिल्म की कहानी भी वैसी है। टीजर सितारा एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें