मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तों जल्द ही एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म में विद्युत जामवाल के शामिल होने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो विद्युत 12 साल बाद तमिल सिनेमा वापसी करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले विद्युत एआर मुरुगादॉस की साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'थुप्पाक्की' में नजर आए थे। अब इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस को इस प्रोजेक्ट के आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार है।
गौरतलब है कि 'थुप्पाक्की' में विजय मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आए थे, वहीं, विद्युत जामवाल ने स्लीपर सेल लीडर की भूमिका निभाई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब विद्युत एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में एक बार फिर काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को एनवी प्रसाद के श्री लक्ष्मी मूवीज बैनर तले बनाया जा रहा है। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं।
Vijay Deverakonda: 'लाइगर' की असफलता के बाद बदल गया विजय देवरकोंडा का व्यवहार? अब नहीं करेंगे यह काम