फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: विद्या बालन ने भारत रत्न संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी को दी श्रद्धांजलि, अपनाया उनके जैसा लुक

Mon, 16 Sep 2024 09:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महान संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी के जन्मोत्सव के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने भारतीय फैशन कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनु पार्थसारथी की मदद से उनके जैसा आइकॉनिक स्टाइल तैयार किया है, जिसे विद्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
महान संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी के जन्मोत्सव के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने भारतीय फैशन कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनु पार्थसारथी की मदद से उनके जैसा आइकॉनिक स्टाइल तैयार किया है, जिसे विद्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने 'अ रिक्रिएशन ऑफ आइकॉनिक स्टाइल' की योजना के तहत फैशन कॉस्ट्यूम डिजाइनर अनु पार्थसारथी के साथ मिलकर लीजेंडरी गायक एम एस सुब्बुलक्ष्मी जैसा आइकॉनिक स्टाइल बनाने की योजना बनाई। विद्या बिल्कुल एम एस सुब्बुलक्ष्मी जैसी स्टाइल में नजर आईं, जिसके लिए उन्होंने अनु की पूरी मदद ले रही हैं। अब विद्या ने अपना यह लुक सोशल मीडिया उकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए विद्या ने लिखा, ''उनकी 108वीं जयंती पर, मैं "भारत रत्न" एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी (एम.एस.अम्मा), जिन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू 'संगीत की रानी' और 'नाइटिंगेल' के नाम से प्रसिद्ध मानते हैं, को एक फोटोग्राफिक श्रद्धांजलि अर्पित करने में सक्षम होने पर सम्मानित और बहुत खुश महसूस कर रही हूं।''

 
विज्ञापन

3 of 6
एम एस सुब्बुलक्ष्मी-विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
महान संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी 
भारत रत्न संगीतकार मदुरै शानमुखवदिवु सुब्बुलक्ष्मी का आज के दिन 16 सितंबर 1916 को मदुरै, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में जन्म हुआ था। वह एक भारतीय कर्नाटक गायिका थीं। वह भारत रत्न भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली संगीतकार थीं। उन्हें 1974 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय संगीतकार और 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय थीं। उनका स्टाइल काफी यूनीक था। 
 

4 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
उनके गाने सुनकर बड़ी हुई हूं-विद्या
विद्या बालन ने कहा, मैं एम एस सुब्बुलक्ष्मी से बेहद प्यार करती हूं। मैं उनके गाने सुनकर बड़ी हुई हूं। मेरी मां रोजाना सुबह सबसे पहले एम एस सुब्बुलक्ष्मी के गाने चलाया करती थीं। आज भी, मेरी सुबह की शुरुआत उन्हीं की मधुर आवाज को सुनकर होती है। एम एस सुब्बुलक्ष्मी एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह है, जिसमें प्यार भरा हुआ है और मैं अपने आपको बेहद गौरवान्वित महसूस करती हूं कि मुझे उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक मौका मिला। 
विज्ञापन

5 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
एम एस सुब्बुलक्ष्मी के परिवार की मिली मदद
एम एस सुब्बुलक्ष्मी के परिवार के आशीर्वाद से अनु उन्हीं की तरह साड़ी और बाकी जरूरत आभूषण के साथ उनके माथे पर लगे कुमकुम और विभूती को फिर से रिक्रिएट किया है। उनके नाक में पहनने वाली नथ और कानों में पहने गए कुंडल के अलावा उन सभी चीजों को वैसे ही तैयार करने की योजना बनी गई, जो एम एस सुब्बुलक्ष्मी की इमेज को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
अनु पार्थसारथी के लिए गर्व की बात
अनु ने कहा, ''यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे एक ऐसी योजना करने का मौका मिला, जिसमें मैं एम एस सुब्बुलक्ष्मी के आइकॉनिक स्टाइल को तैयार कर सकूं। मुझे लगता है कि विद्या बालन में वो हुनर है कि वह इसे पूरा कर पाएंगी। मुझे लगता है कि एम एस सुब्बुलक्ष्मी को दिया हुआ यह ट्रिब्यूटआज की जनरेशन को उत्साहित करेगा और उनकी आगे की लेगेसी को बढ़ाएगा। बता दें अनु पार्थसारथी एक भारतीय फैशन कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं, जिन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम किया है। काम की बात करें तो विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 में अपने सह-कलाकार कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। 'भूल भुलैया 3' में विद्या एक बार फिर से दर्शकों को मंजुलिका बनकर डराने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन के अलावा तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें