फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कटरीना की प्रेग्नेंसी पर देवर ने कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो, यूजर्स बोले- 'हैंडसम चाचू'

Sun, 05 Oct 2025 10:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif Pregnancy: कटरीना कैफ ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का एलाना किया है। इस पर उनके देवर सनी कौशल ने अपनी बात रखी है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
कटरीना कैफ, विक्की कौशल, सनी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। इस खुशखबरी से कटरीना के परिवार में खुशी का माहौल है। ऐसे में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने अपनी भाभी कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या बोले कटरीना के देवर?
शनिवार रात मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए सनी से विक्की और कटरीना के अपने पहले बच्चे की उम्मीद के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने बताया कि घर पर सभी खुश हैं, लेकिन वे नर्वस भी हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब बच्चा उनके पास होगा। सनी ने कहा 'सभी को बड़ी खुशी है और नर्वस भी हैं कि आगे क्या होगा। उस दिन का इंतजार है।' वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'स्वागत है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'हैंडसम चाचू।'
 


प्रेग्नेंसी का किया एलान
पिछले महीने बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आधिकारिक तौर पर एलान किया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस जोड़े ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे। अभिनेत्री अपने बेबी बंप को सहलाती हुई दिखाई दे रही थीं, जबकि विक्की प्यार से उनके पेट को सहला रहे थे। कैप्शन में लिखा था 'खुशी से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।' कटरीना के गर्भवती होने की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। यह चर्चा जुलाई में शुरू हुई, जब मुंबई के एक पोर्ट पर उनका और विक्की का एक वीडियो वायरल हुआ। कटरीना ने एक ओवरसाइज्ड सफेद शर्ट और ढीली पैंट पहनी हुई थी।
 
विज्ञापन

कटरीना और विक्की का काम
कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 में फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति थे।
विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी। जल्द ही वह फिल्म 'लव एंड वॉर' का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें