फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: नहीं रहे दिग्गज टॉलीवुड कॉस्ट्यूम डिजाइनर कृष्णा, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

Sun, 02 Apr 2023 03:03 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल झगझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। टॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर कृष्णा का चेन्नई में रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन
कॉस्ट्यूम डिजाइनर कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल झगझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। टॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर कृष्णा का चेन्नई में रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।कृष्णा लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। कृष्णा के निधन की खबर से सिनेमाजगत में शोक का माहौल है, सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स और राजनीति जगत के सितारे उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कॉस्ट्यूम डिजाइनर से अभिनेता बने कृष्णा ने टॉलीवुड की कई फिल्मों में चरित्र अभिनेता की भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने चेन्नई में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के रहने वाले कृष्णा का असली नाम मदसु कृष्णा था। सहायक पोशाक डिजाइनर के रूप में काम करने के लिए वे 1954 में मद्रास चले गए। थोड़े समय के भीतर, उन्होंने खुद को स्थापित किया और बाद में रामानायडू के स्टूडियो में पूर्णकालिक पोशाक डिजाइनर के रूप में काम किया। कृष्णा ने एनटीआर, अक्किनेनी नागेश्वर राव, चिरंजीवी, वनीश्री, जयसुधा, जयाप्रदा और श्रीदेवी सहित कई शीर्ष अभिनेता और अभिनेत्रियों केलिए ड्रेस तैयार किए. उनके द्वारा डिजाइन किए गए परिधान उन दिनों ट्रेंडसेटर थे।

निर्देशक कोडी रामकृष्ण की सलाह पर, कृष्णा ने फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया। 'भारत बंद' (1991) उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी। अपने करियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 'पेलम चेबाइट विनाली', 'पुलिस लॉकअप', 'अल्लरी मोगुडु', 'खलनायक' और 'पुट्टिंटिकी रा चेल्ली' जैसी फिल्मों में चरित्र अभिनेता के रूप में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नीलाम हो रही है इस अभिनेता द्वारा चबाई गई च्युइंग गम, कीमत इतनी की खरीद सकते हैं लग्जरी गाड़ी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें