फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle: जब लता मंगेशकर ने एक बड़ी शादी में शामिल होने से किया था इनकार, आशा ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 04 Mar 2024 12:24 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आशा भोसले अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर को अपना आदर्श और गुरु मानती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक शो के दौरान आशा भोसले ने कहा, 'दीदी को एक शादी में गाने के लिए लाखों डॉलर की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
लता मंगेशकर आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले अपनी गायकी के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। उनके मन में जो होता है, वे बिना लाग-लपेट के बोल देती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर आशा भोसले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में आशा अपनी दिवंगत बहन लता मंगेशकर की तारीफ करती दिखाई देती हैं। साथ ही साथ आजकल जैसे शादियों में सितारे परफॉर्म करने जाते हैं वे उस ट्रेंड पर भी बातें करती नजर आ रही हैं। 

लता मंगेशकर ने ठुकराई लाखों डॉलर की पेशकश 
आशा भोसले अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर को अपना आदर्श और गुरु मानती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक शो के दौरान आशा भोसले ने कहा, 'दीदी को एक शादी में गाने के लिए लाखों डॉलर की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया था। वे शादियों में गाना पसंद नहीं करती थीं।'
विज्ञापन


Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने बांधा समा, वीडियो वायरल
विज्ञापन


आशा को नहीं पसंद शादियों में परफॉर्म करना 
आशा भोसले अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'दीदी ही नहीं मुझे भी शादियों में जाकर गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। एक बार एक सज्जन ने हम दोनों बहनों को शादी में आने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने बोला था कि केवल दो घंटे के लिए आ जाइए, लेकिन मैंने और दीदी दोनों ने इसके लिए मना कर दिया था। उन्होंने कई करोड़ रूपये हमें ऑफर किए थे, लेकिन हम नहीं गए थे।'

'हॉट बेब' बनकर सजीं शाहरुख की लाडली

कंगना ने की थी तारीफ 
साल 2022 में लता मंगेशकर इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं, लेकिन आज भी उनके गाने लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशा भोसले के इस खुलासे पर अभिनेत्री कंगना रणौत के कहा था, 'लता मंगेशकर मेरी आदर्श हैं। जैसे उन्होंने शादियों में कभी नहीं गाया वैसे ही आज तक मैंने भी कभी भी शादियों या निजी पार्टियों में डांस नहीं किया है जबकि मेरे गाने काफी हिट हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें