जॉन अब्राहम पिछले दो दशकों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। अभिनेता ने एक मॉडल के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और फिर इंडस्ट्री में सबसे डिमांडिंग एक्शन हीरो में से एक बन गए। हालांकि, कुछ साल पहले, उन्होंने एक फिल्म निर्माता की भूमिका निभाई क्योंकि वह अपनी फिल्मों से खुश नहीं थे। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब हाल ही में एक साक्षात्कार में, अभिनेता ने बताया कि उन्होंने प्रोडक्शन में कदम क्यों रखा।
चीजों को बदलना चाहते हैं जॉन
रणवीर इलाहाबादिया के साथ एक साक्षात्कार में, जॉन अब्राहम ने बताया कि उन्होंने फिल्म निर्माण में कदम रखने का फैसला क्यों किया। अभिनेता ने खुलासा करते हुए बताया कि वह उन फिल्मों से खुश नहीं थे, जो वह कर रहे थे और यहां तक कि देख भी रहे थे। अभिनेता ने यह भी बताया कि वह अभिनय से इतर कुछ अलग भी करना चाहते थे और कुछ चीजों को बदलना भी चाहते थे।
इन फिल्मों का किया निर्माण
जॉन ने आगे बताया, एक समय ऐसा था, जब लोग उन्हें बोझ जैसा समझने लगे थे। बाद में लोगों को लगा कि मैं अपने दिमाग का इस्तेमाल कर के कुछ अलग-अलग फिल्में भी कर सकता हूं। अब इस लिस्ट में 'विक्की डोनर', 'परमाणु', 'बाटला हाउस' जैसी फिल्में भी जुड़ गई हैं।
अपने इस फैसले से खुश हैं जॉन
जॉन अब्रहाम ने खुलासा किया कि वह अपने इस चुने गए रास्ते से बहुत खुश है। स्टारडम के अलावा लोग कड़ी मेहनत को भी नोटिस करते हैं और उसकी सराहना भी करते हैं। जब लोगों को लगा कि मैं अब बाहर चला गया हूं तब 'परमाणु' रिलीज हुई और यह काम कर गया। तब भी मुझे समझ नहीं आया कि मैं इंडस्ट्री के अंदर था या बाहर। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने हमेशा काम करने पर फोकस किया है। जब वह फ्री थे, तब भी वह काम करते थे। जॉन का मनान है कि दर्शक हमेशा मेहनत और ईमानदारी देखते हैं।
Emergency Trailer: 'इमरजेंसी' का ट्रेलर जारी, आपातकाल का खौफनाक मंजर दिखाने आ रही हैं कंगना रणौत