फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: मुंबई के 'मस्त मौसम' का लुत्फ उठाते दिखे वरुण धवन, 'तपक दम दम' ट्रेंड पर बनाया वीडियो

Tue, 06 Aug 2024 02:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई मानसून का आनंद लेते हुए अपना एक शानदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के पीछे ट्रेंडिंग थीम 'तपक दम दम' सुनाई दे रहा है। वहीं यूजर्स वरुण के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वरुण धवन सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी बनाए रखने में माहिर हैं। वरुण अक्सर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। मौजूदा वायरल ट्रेंड 'तपाक दम दम' के साथ वरुण ने भी अपना एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो पर वरुण के प्रशंसक लगातार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


मानसून का मजा लेते दिखे वरुण
'बेबी जॉन' अभिनेता वरुण धवन ने कुछ ही देर पहसे अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में, अभिनेता अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग के बाहर खूबसूरत मुंबई मानसून का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे थे। अभिनेता ने मौसम का आनंद लिया और इस पल को अपने मोबाइल फोन पर कैद किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मस्त मौसम" और उसके बाद बारिश वाली इमोजी। इसके अलावा, उन्होंने बैकग्राउंड में वायरल ट्रेंड 'तपाक दम दम' भी जोड़ा। वीडियो में, अभिनेता ग्रे बनियान के ऊपर प्रिंटेड जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।



वरुण की आने वाली फिल्में और सीरीज
काम की बात करें तो वरुण कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें बेबी जॉन, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, स्त्री 2, सिटाडेल के अलावा भी कई प्रोजेक्टस में नजर आएंगे। जल्द ही वरुण अमेरिकी सीरीज, 'सिटाडेल: हनी बनी' के भारतीय रूपांतरण में सामंथा रूथ प्रभु के साथ नजर आएंगे ।
विज्ञापन


एक्शन से भरपूर सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में वरुण के अलावा सामंथा, के के मेनन और सिकंदर खेर अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर को स्ट्रीम होगी। इसके अलावा, वरुण बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' में एक्शन मोड में नजर आएंगे। इसमें वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन


वीडियो पर प्रशंसकों के रिएक्शन
वरुण के प्रशंसक अनकी हर एक अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं। वरुण के इस लेटेस्ट वीडियो पर प्रशंसक अब लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हैलो क्यू बनी', एक फैन ने लिखा, 'वाह, आपने भी ये ट्रेंड फॉलो कर लिया', एक और फैन ने लिखा, 'नजर ना लगे'

Payal Malik: पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं पायल, यूजर बोले- 'अब तलाक कहां गया'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें