फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beyonce: कमला हैरिस ने किया बेयोंसे के 'फ्रीडम' गीत का उपयोग, आजादी,आशा और उत्थान का प्रतीक है ये गाना

Fri, 26 Jul 2024 10:18 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने चुनावी अभिनयान में बेयोंसे का मशहूर गाना 'फ्रीडम' का उपयोग किया है। इसके बाद से ही इस गाने को लेकर चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
कमला हैरिस-बेयोंसे - फोटो : इंस्टाग्राम @kamalaharris @beyonce
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमला हैरिस ने सोमवार को डेलावेयर में राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में अपना अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवार के तौर अपनी पहली रैली की। उन्होंने अपने रैली की शुरुआत और अंत में आजादी शब्द का इस्तेमाल किया। अपने अभियान के लिए उन्होंने बेयोंसे के फ्रीडम गाने का उपयोग किया। यह उनके साल 2016 के ऐतिहासिक एल्बम लेमोनेड का एक हिस्सा है। इस रैली के दौरान उन्होंने कमला हैरिस के अभियान से जुड़े एक वीडियो में वह कहती हैं, हम स्वतंत्रता चुनते हैं, इस दौरान बेयोंसे के गाने का कोरस बजता रहता है। यह उनके लिए एक तरह का कैंपेन गीत बन गया है। 

विज्ञापन


हैरिस ने बनाया चुनावी अभियान का हिस्सा
यह हैरिस के लिए एक अभियान गीत बन गया है। उन्होंने सोमवार को डेलावेयर में अपने अभियान मुख्यालय में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में अपनी पहली आधिकारिक सार्वजनिक उपस्थिति के दौरान और फिर मंगलवार को मिल्वौकी में अपनी रैली की शुरुआत और अंत में 'फ्रीडम' का इस्तेमाल किया। साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले इस गीत को कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद साल 2020 में, इसे फिर से कार्यकर्ताओं द्वारा उपयोग में लाया गया था। जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मद्देनजर यह आशा का और उत्थान का गीत है।
Paris Olympics 2024: इस भारतीय ओटीटी पर ओलंपिक उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण, नावों पर निकलेगी अद्भुत सवारी
विज्ञापन

समाजिक अन्याय, भेदभाव, बेवफाई की बात करता है ये गाना 
'लेमोनेड' को गहरा असर डालने वाले एल्बम के रूप में जाना जाता है, जिसमें क्लासिकल गीतों का भरमार है, जो समाजिक अन्याय, भेदभाव, बेवफाई की बात करता है। बेयोंसे के इस एल्बम की तारीफ करते हुए ओमिसेके टिंसले, शिक्षाविद और 'बेयोंसे इन फॉर्मेशन: रीमिक्सिंग ब्लैक फेमिनिज्म' के लेखक ने कहा है कि इस एल्बम में उन्होंने सचमुछ आजादी का प्रदर्शन किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि ये एक राजनीतिक गीत है। 
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine: भारत में डेडपूल और वूल्वरिन की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए 12 करोड़ रुपये
एल्बम का ज्यादातर हिस्सा बेवफाई पर है केंद्रित 
 'द लेमोनेड रीडर' की लेखिका किनित्रा डी. ब्रूक्स कहती हैं कि बेयोंसे के एल्बम का ज्यादातर हिस्सा बेवफाई पर केंद्रित है, लेकिन यह वास्तव में खुद से प्यार करना और खुद को पहचानना सिखाता है। यह बताता है कि आजादी महत्वपूर्ण है और यह मुफ्त नहीं है। ब्रूक्स ने कहा कि हैरिस इस गीत का उपयोग कर बेयोंसे और केंड्रिक की ऊर्जा को अपने अभियान में शामिल कर रही हैं। वह युवाओं का समर्थन चाहती हैं, इसलिए इस गीत का इस्तेमाल कर रही हैं। 
Akshay Kumar: साल में कई फिल्में करने पर ट्रोल करने वालों को अक्षय ने दिया जवाब, बोले- 'बाकि दिन क्या करूंगा'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें