मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन परिधान में आईं नजर
अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने हिस्सा लिया। इस दौरान वे पारंपरिक भारतीय परिधान में खूब दमकीं। उन्होंने नामी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन ड्रेस पहनी।
भारत की मोहब्बत ने जीता दिल
भारत की संस्कृति और यहां मिले प्यार ने टिफनी का दिल जीत लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'प्यार के साथ भारत में'।
सितारों के बीच छाया देसी अंदाज
टिफनी ट्रंप एंटीलिया में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में अपने पति के साथ पहुंचीं। टिफनी ने पेस्टल ग्रीन कलर का मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन लहंगा पहना। इसमें वे बेहद खूबसूरत लगीं। इस लहंगे पर आइवरी रंग की कढ़ाई और मोतियों का खूबसूरत वर्क देखा गया।
पति के साथ टिफनी ट्रंप ने की शिरकत
टिफनी के पति माइकल बूलस भी गणपति उत्सव में नजर आए। उन्होंने केसरिया शेरवानी पहनकर शिरकत की। टिफनी और माइकल की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
बप्पा के विसर्जन में शामिल हुईं टिफनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अंबानियों के साथ दी बप्पा को विदाई
अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में भी टिफनी ट्रंप शामिल हुईं। अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ वे बप्पा को विदा करती नजर आईं।