फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस जिसने गार्डेन की तरह पहनी ड्रेस…, फिर ट्रोलर्स के निशाने पर उर्वशी

Tue, 04 Mar 2025 01:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला इन दिनों ट्रोलर्स का निशाना बनी हुई हैं। अपने बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री ने हाल ही में पेरिस के एक कार्यक्रम में शिरकत की और रेड कार्पेट से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद यूजर्स मजेदार कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल करने लगे।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्वशी रौतेला इन दिनों ट्रोलर्स का निशाना बनी हुई हैं। अपने बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री ने हाल ही में पेरिस के एक कार्यक्रम में शिरकत की। अभिनेत्री ने रेड कार्पेट से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने फ्रेंच में पोस्ट को कैप्शन दिया, "पेरिस, हमेशा एक अच्छा विचार।"

विज्ञापन

फ्लोरल डिजाइन की ड्रेस में आईं नजर
अभिनेत्री ने कार्यक्रम के दौरान 3डी फ्लोरल डिजाइन वाली ड्रेस पहन रखी थी। अब उन्हें इसके लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। उनके इस वीडियो पर नेटिजन्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। 



यह खबर भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनू के इंगेजमेंट से नाराज नेटिजन्स, कहा- बिना मतलब का ड्रामा...

विज्ञापन

यूजर्स ने क्या कहा?
अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर एक यूजर ने लिखा,  "इसे पहनने वाली पहली अभिनेत्री।" एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने टिप्पणी की, "पहली बॉलीवुड अभिनेत्री जिसकी ड्रेस गार्डेन की तरह दिखती हैं।" एक नेटिजन्स ने उनकी तुलना शालिनी पासी से की और लिखा, "वह शालिनी पासी की तरह दिखती हैं।" 







यह खबर भी पढ़ें: Sumbul Touqeer: ‘मैं अपना जीवन बर्बाद कर रही हूं…’, ‘इमली’ फेम एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने की टिप्पणी पर दिया जवाब


इन वजहों से उर्वशी रहीं ट्रोलर्स के निशाने पर
पिछले कुछ महीनों से अभिनेत्री उर्वशी रौतेला कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रही हैं। यह सिलसिला उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ के डांस स्टेप से शुरू हुआ और जब जनवरी में उन्होंने एक इंटरव्यू में सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने एक लाइन में ही सवाल का जवाब दे दिया और फिर अपनी फिल्म डाकू महाराज के 105 करोड़ रुपये कमाने और अपने माता-पिता द्वारा उन्हें महंगी चीजें गिफ्ट करने के बारे में बात करना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। कुछ दिन पहले उर्वशी भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए भी चर्चा में थीं और मैच के दौरान वह ‘पुष्पा’ के निर्देशक सुकुमार से मिलने के बाद भी ट्रोल हुईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें