'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का शो में सोनू के किरदार निभाने वाली अभिनेत्री खुशी माली
- फोटो : इंस्टाग्राम @khushimali_14
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मौजूदा ट्रैक से दर्शक खुश नहीं हैं। इसमें भिड़े की बेटी सोनू (सोनालिका) की मर्जी के खिलाफ सगाई की जा रही है। हाल ही में आए एपिसोड के बाद, कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वह टप्पू (नीतीश भलूनी) और सोनू (खुशी माली) के अलग होने की कहानी से निराश हैं।
क्या होगा आगामी एपिसोड में?
आगामी एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी के लोग तब चौंक जाएंगे, जब पिंकू, गोली और गोगी क्लब हाउस में टप्पू को बताएंगे कि सोनू ने अभिनव से सगाई कर ली है। यह वही लड़का है जो हाल ही में शादी की बात करने आया था। यह सुनकर टप्पू हैरान रह जाएगा, और टप्पू सेना भी चिंता में पड़ जाएगी। उन्हें डर है कि जल्दी कुछ नहीं किया गया, तो सोनू की शादी हो सकती है और वह गोकुलधाम को हमेशा के लिए छोड़ सकती है। जब कुछ करने का इरादा करके टप्पू क्लब हाउस से बाहर निकलता है और देखता है कि सोनू अभिनव के साथ कार में जा रही है, लेकिन जैसे ही कार चलने लगती है, सोनू टप्पू को इशारा करती है कि वह यह शादी नहीं करना चाहती है। यह देखते ही टप्पू बिना समय गंवाए कार के पीछे भागता हुआ दिखाई देता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Karthi Injured: 'सरदार 2' के सेट पर घायल हुए साउथ अभिनेता कार्ति, रोकी गई फिल्म की शूटिंग
नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
नेटिजन्स ने प्रोमो देखने के बाद इसे क्रिंज और निराशाजनक ट्रैक कहा। निर्माताओं द्वारा प्रोमो को साझा किए जाने के बाद, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बिना मतलब का ड्रामा... बेकार।" एक अन्य ने लिखा, "यह शो इतना क्रिंग भी हो गया है क्या?" एक और ने कमेंट कर लिखा, "यह शो अभी भी चल रहा है?” एक और यूजर ने लिखा, "सास बहू सीरियल जैसा लगता है।"
यह खबर भी पढ़ें:
Sumbul Touqeer: ‘मैं अपना जीवन बर्बाद कर रही हूं…’, ‘इमली’ फेम एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने की टिप्पणी पर दिया जवाब
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जुलाई 2008 से प्रसारित हो रहा है। इसका निर्माण नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है। इस धारावाहिक की कहानी मुंबई के एक गोकुलधाम सोसाइटी की है, जहां अलग अलग जगह, संस्कृति और परंपराओं के लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते हैं।