फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: 'वह जो कहती हैं सच है, इंडस्ट्री में ऐसा होता है', उर्वशी ने की कंगना के बेबाक अंदाज की तारीफ

Mon, 23 Sep 2024 03:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, 'सिंह साहब द ग्रेट', 'सनम रे' और 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्मों में अपने ग्लैमरस अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'लव डोज' और 'डूब गए' जैसे लोकप्रिय संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है , जिसमें उन्होंने एक कलाकार के रूप में दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी थीं।
विज्ञापन
कंगना रनौत, उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela, @kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वे खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करती हैं। अब हाल ही में, उर्वशी रौतेला अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में आई हैं और बाहरी लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा, "वह जो भी कहती है, वह सच है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
विज्ञापन


कंगना रनौत के समर्थन में आईं उर्वशी
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, 'सिंह साहब द ग्रेट', 'सनम रे' और 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्मों में अपने ग्लैमरस अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'लव डोज' और 'डूब गए' जैसे लोकप्रिय संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है , जिसमें उन्होंने एक कलाकार के रूप में दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी थीं। उर्वशी ने हाल ही में कंगना रनौत की प्रशंसा की है।

उर्वशी ने की कंगना के हिम्मत की सराहना
उर्वशी रौतेला ने अलग-अलग मुद्दों पर बोलने के लिए कंगना की हिम्मत की सराहना की, इस बात पर जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में ईमानदार लोग कम हैं। हिंदी रश के साथ एक साक्षात्कार में उर्वशी ने कहा, "कंगना दी सच बोलती हैं। उनमें बोलने की हिम्मत है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने करियर में इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है तो उर्वशी ने जवाब दिया, "नहीं।"
विज्ञापन


इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं कंगना
उर्वशी ने इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा, "वह जो भी कहती हैं, वह सच है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी को आखिरी बार जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी में देखा गया था। इस बीच, कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म विशेष रूप से 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल की अवधि पर ध्यान केंद्रित करती है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें