अपने अतरंगी फैशन के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद अपने पहनावे को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी हर ड्रेस किसी न किसी ऐसी चीज से बनी होती है, जो लोगों के होश फाख्ता कर देती हैं। कभी पिन तो कभी सिम से बनी ड्रेस पहनने वाली उर्फी जावेद इन कपड़ों के कारण ही नेटिजन्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन कई बार उर्फी जावेद को ट्रोलिंग से अलग काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बार फैजान अंसारी ने उर्फी के खिलाफ आवाज उठाई है। फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद पर भड़कीले कपड़े पहने, माहौल खराब करने और एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी करवाया है। उनका कहा है कि उर्फी को अगर मुंबई में रहना है तो अपनी 'हद और हालत' बदलनी होगी, नहीं तो वह उन्हें यहां नहीं रहने देंगे।
उर्फी जावेद के खिलाफ जल्द ही फतवा जारी करने और उनकी मौत के बाद उन्हें कब्रिस्तान में जगह नहीं देने का दावा करने वाले अभिनेता फैजान अंसारी अब अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। मीडिया से बात करते हुए, फैजान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने उर्फी जावेद के खिलाफ 'भड़काऊ कपड़े' पहनने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज की है और अभिनेत्री को अदालत में घसीटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'उर्फी जावेद बॉम्बे का महौल खराब कर रही हैं.. उसे अब कोर्ट में देखा जाएगा। उर्फी जावेद के कपड़े पहनने के तरीके और अन्य हरकतों से एक समुदाय विशेष की भावनाएं आहत होती हैं और हम कुछ दिनों के भीतर अदालत में उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए तैयार हैं।'
Filmy Wrap: घर के अंदर शूट पर लीगल एक्शन लेंगे रणबीर और साउथ से बैन हुईं इलियाना? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
फैजान ने उर्फी को खराब लड़की बताते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपना पहनावा और सलीका नहीं बदला तो वह उन्हें मुंबई में नहीं रहने देंगे। फैजान बोले, 'वह बहुत ही खराब लड़की हैं और पूरे मुंबई का माहौल खराब कर रही हैं। उर्फी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। पुलिस अफसर भी चाहते हैं कि ऐसा माहौल नहीं होना चाहिए। अब उर्फी जावेद का बचना नामुमकिन है। उन्हें अपनी हद और हालत बदलनी पड़ेगी। कपड़े पहनने का जो ढंग है, वह बदलना पड़ेगा। अगर मुंबई में रहना है तो उर्फी जावेद को अपना सबकुछ बदलना पड़ेगा। नहीं तो इस तरह मैं तो उन्हें मुंबई में रहने नहीं दूंगा।'
Vidya Balan: जब विद्या बालन को पागल जैसे लगे आर बाल्की, बिग बी की फिल्म 'पा' से जुड़ा है यह किस्सा