'छोरी 3'
साल 2021 में फिल्म छोरी आई। अब इसका दूसरा पार्ट छोरी 2 भी रिलीज हो चुका है। दोनों पार्ट का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। वहीं, नुसरत भरूचा ने लीड रोल किया है। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का एलान भी हो चुका है। हाल ही में नुसरत भरूचा और विशाल फुरिया लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद में आए। इस दौरान विशाल फुरिया से जब ‘छोरी’ के तीसरे किस्त के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘हां कोशिश है कि बनाएंगे। दिमाग में कुछ विचार हैं'।
पुष्पा 3 पर आई अहम जानकारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
'पुष्पा 3'
साल 2021 में फिल्म आई 'पुष्पा द राइज'। सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन अभिनीत यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। बीते वर्ष यानी 2024 में इसका सीक्वल 'पुष्पा 2' आया और यह और भी धमाकेदार साबित हुआ। अब मेकर्स पुष्पा 3 की तैयारियों में जुट गए हैं। तीसरे पार्ट का एलान हो चुका है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
डॉन 3 पर फरहान अख्तर ने दिया लेटेस्ट अपडेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar, ranveersingh
'डॉन 3'
डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्ता का दर्शकों को लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार है। फरहान अख्तर किसी भी इवेंट में हिस्सा लें अक्सर उनसे यह सवाल किया जाता है कि 'डॉन 3' कब आएगी? इस फिल्म का एलान हो चुका है। कास्ट भी लगभग फाइनल है। मगर, कब तक आएगी, इस बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं है। डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।
स्त्री 3 कब होगी रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor