पत्नी ने दी हेल्थ अपडेट
खबर है कि अनुराग की पत्नी रितिका चौहान प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुराग की हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने लिखा 'अनुराग ठीक हैं। उन्हें कुछ चोटें आई हैं। वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। यह हमारे लिए कठिन वक्त है। लोगों से अपील है कि अफवाह न फैलाएं। हमें आपकी प्रार्थना और सपोर्ट की जरूरत है। हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद'
अनुराग ने लगाए थे परिवार पर इल्जाम
कुछ ही दिन पहले, अनुराग डोभाल ने एक व्लॉग में अपने परिवार के खराब रिश्तों के बारे में बात की थी। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'अगर मेरी मौत होती है, तो इसके लिए ये चार लोग जिम्मेदार होंगे।'
माता-पिता से कही ये बात
वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही दिनों बाद अनुराग डोभाल मेरठ से दिल्ली जा रहे थे। तभी उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव थे। उन्होंने अपने माता-पिता से कहा, 'अगले जन्म में, बस मुझे प्यार देना।'