फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी निर्माता ने उठाया बड़ा कदम, रबींद्रनाथ टैगोर की इस कहानी पर बनाएंगे फिल्म; जानिए कौन होगा निर्देशक

Mon, 09 Mar 2026 01:56 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Based On Shasti: जहां पाकिस्तान में कई भारतीय फिल्में बैन हैं, वहीं प्रोड्यूसर आबिद मर्चेंट ने बड़ा कदम उठाया है। वह रबींद्रनाथ टैगोर की एक कहानी पर फिल्म बनाने वाले हैं।
 
विज्ञापन
आबिद मर्चेंट, रबींद्रनाथ टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी प्रोड्यूसर आबिद मर्चेंट ने भारतीय लेखक रबींद्रनाथ टैगोर की कहानी पर फिल्म बनाने का एलान किया है। वह नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ की 1893 की शॉर्ट स्टोरी 'षष्टी' (सजा) पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले हैं।
विज्ञापन


कौन होगा निर्देशक?
इस बड़े प्रोजेक्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अमेरिका, यूके, हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया के इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स शामिल होंगे। इसे बांग्लादेशी फिल्ममेकर लीसा गाजी डायरेक्ट करेंगी। वह फिल्म 'ए हाउस नेम्ड शाहना' के लिए जानी जाती हैं।

आबिद का बयान
आबिद मर्चेंट अपने बैनर सनत इनिशिएटिव के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने कहा 'हमने फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए बांग्लादेश की फिल्ममेकर लीसा गाजी को चुना है।'

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की मेन कास्ट में बांग्लादेश के दो सबसे बड़े स्टार्स- पोरी मोनी और चंचल चौधरी होंगे। उनके साथ को-राइटर आनन सिद्दीका और ऑस्ट्रेलियन-बंगाली एक्टर अर्का दास शामिल हैं।

पोरी मोनी और चंचल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
आबिद मर्चेंट ने कहा कि यह मूवी टैगोर की शॉर्ट स्टोरी का रीइमेजिनेशन है, जो दो भाइयों और उनकी पत्नियों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक मर्डर मिस्ट्री और कोर्टरूम ड्रामा है।
उन्होंने कहा, 'यह कोई आर्ट-हाउस प्रोजेक्ट नहीं है। यह एक कमर्शियल वेंचर है, लेकिन हम इसे कई भाषाओं में इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करना चाहते हैं।'

Vijay-Trisha: विक्रम भट्ट ने विजय-तृषा का किया सपोर्ट, कहा- उन्हें प्यार करने का अधिकार है

विज्ञापन

स्क्रिप्ट पर हो रहा काम
कास्ट में पाकिस्तानी कलाकार के न होने के बारे में पूछे जाने पर, प्रोड्यूसर ने कहा, 'यह बांग्लादेश की संस्कृति से जुड़ी है, इसलिए प्रमाणिकता बहुत जरूरी है।
स्क्रिप्ट का पहला और दूसरा ड्राफ्ट पूरा हो गया है और अभी इसे पॉलिश किया जा रहा है, डायलॉग लिखने का काम चल रहा है। बजट पर बातचीत भी आखिरी स्टेज में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें