फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Dhillon: 'उड़ने की आशा' में दिखा कंवर ढिल्लों का दमदार एक्शन, चोट लगने के बावजूद एक्टर ने शूट किया सीन

Fri, 26 Jul 2024 03:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 शो 'उड़ने की आशा' में कंवर ढिल्लन (सचिन) और नेहा हरसोरा (सैली) की कहानी है। इस शो में हाल ही में एक्टर कंवर ने एक एक्शन सीन फिल्माया है, जिसमें काफी चुनौतियां रहीं।
विज्ञापन
Udne Ki Aasha - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत के लोकप्रिय एक्टर कंवर ढिल्लों शो 'उड़ने की आशा' में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह सचिन की भूमिका अदा कर रहे हैं। स्टार प्लस के शो में कंवर ने एक दमदार एक्शन सीन फिल्माया है। यह उनके लिए काफी चुनौतीभरा रहा। अभिनेता ने हाल ही में यह एक्शन दृश्य फिल्माने का अनुभव साझा किया है और बताया कि इसे शूट करने से एक दिन पहले ही वे चोटिल हो गए थे। लेकिन, उन्होंने पूरी लगन से यह सीन फिल्माया। 

विज्ञापन

Udne Ki Aasha - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सचिन और नेहा की कहानी है यह शो
स्टार प्लस के शो 'उड़ने की आशा' में कंवर ढिल्लन (सचिन) और नेहा हरसोरा (सैली) की कहानी है। यह शो रिश्तों की कहानी और चुनौतियों को दिखाता है। शो में सैली अपने पति सचिन को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इसमें कंवर ढिल्लों एक टैक्सी ड्राइवर हैं, जो इसी से अपनी आजीविका चलाता है। नेहा हरसोरा इस शो में सचिन की पत्नी सैली की भूमिका में है, जो एक फूल विक्रेता है। वह छोटे-मोटे व्यवसाय करती है और अपना जीवन यापन करती है।
Anant Radhika Wedding: शादी से नया वीडियो आया सामने, मां नीता मां पर बाल्टी से हल्दी डालते दिखे दूल्हे राजा

Udne Ki Aasha - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धांसू है एक्शन फायर सीन
इस शो में हाल ही में कंवर ढिल्लो ने एक फायर एक्शन सीन फिल्माया है। शो का मौजूदा ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है। यह सचिन और सैली के इर्द-गिर्द घूमता है। वीडियो साझा कर निर्माताओं ने उस दिलचस्प एपिसोड की झलक दिखाई। शो के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में दर्शकों को सचिन और सैली के एक्शन से भरपूर सीक्वेंस की झलक देखने को मिली, जिसमें दोनों फैक्ट्री में फंस जाते हैं।
Farah Khan Mother Death: कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका का निधन, स्वास्थ्य संबंधी समस्या से थीं पीड़ित
विज्ञापन

Udne Ki Aasha - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanwardhillon_
प्रशंसकों का कहा शुक्रिया
सचिन और सैली एक-दूसरे की सुरक्षा करते हैं। रोमांस के साथ-साथ दर्शकों को एक्शन सीक्वेंस की झलक पाने का भी मौका मिलता है। कंवर ढिल्लन का एक्शन अवतार दर्शकों के लिए विजुअल ट्रीट था। लेकिन, कंवर ने काफी मुश्किलों के साथ इसे शूट किया। उन्होंने बताया, 'हमने जो एक्शन-फायर सीक्वेंस शूट किया, वह एक अलग ही अनुभव था। एक्शन सीक्वेंस से ठीक एक दिन पहले, मुझे चोट लग गई थी और ये तो मेरे प्रशंसकों की दुआएं ही थीं, जिसने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। यह शो सोमवार से रविवार रात नौ बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें