Two Much with Kajol and Twinkle: काजोल और ट्विंकल खन्ना अपने शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो के अगले एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चैंपियन जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा आने वाली हैं।
ट्विंकल खन्ना और काजोल का शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' शानदार होने वाला है। इसकी वजह है कि इस शो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चैंपियन जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा आने वाली हैं। शो में महिला विश्व कप की जीत का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली से होगी बातचीत
शो में भारतीय क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा से बातचीत होगी। दोनों अपने क्रिकेट के सफर, जीत के बारे में और देश का प्रतिनिधित्व करने के बारे में बात करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला वनडे विश्व कप में द. अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी थी। 52 साल के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार यह कारनामा किया था।
शेफाली वर्मा
- फोटो : PTI
एपिसोड को लेकर उत्सुक हैं काजोल
काजोल ने इस एपिसोड को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और कहा कि विश्व कप चैंपियन के साथ बातचीत करना सम्मान की बात होगी। उन्होंने कहा 'जब भारत ने 2025 का महिला क्रिकेट विश्व कप जीता, तो इतिहास रच गया। टू मच पर, हमें सुपर-टैलेंटेड जेमिमा और शेफाली के साथ बात होगी और जीत के पर्दे के पीछे की चीजें जानने का मौका मिलेगा। वह हमे उन पलों के बारे में बताएंगी जिसने एक राष्ट्र के सपने को हकीकत में बदल दिया।'
जेमिमा रोड्रिग्स
- फोटो : BCCI
ट्विंकल खन्ना ने जीत को बताया प्रेरणादायक
ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में महिला विश्व कप में मिली जीत को 'प्रेरणादायक' बताया। उन्होंने कहा 'जेमिमा और शेफाली की उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। यह रोमांचित करने वाला है कि वह हमारे शो में आ रही हैं और हम से बातचीत करेंगी। उन्होंने कई बाधाओं को पार किया है। वह अपने साथ कई महिलाओं के लिए एक रास्ता तैयार कर रही हैं।