फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रजनीकांत जिसमें खुश हों..वही फिल्म बनाऊंगा’, प्रोड्यूसर कमल हासन ने दिया ‘थलाइवर 173’ पर बड़ा अपडेट

Sat, 15 Nov 2025 07:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan On Thalaivar 173: साउथ सुपस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म 'थलाइवर 173' को लेकर फिल्म के निर्माता कमल हासन ने बड़ा अपडेट दिया है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों आगामी फिल्म 'थलाइवर 173' के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे सुंदर सी ने फिल्म को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया था। अब फिल्म के निर्माता कमल हासन ने इसपर बड़ी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि रजनीकांत के साथ यह प्रोजेक्ट आगे भी जारी रहेगा। पढ़िए पूरी खबर। 

क्या बोले कमल हासन?

विज्ञापन

फिल्म 'थलाइवर 173' के निर्माता कमल हासन ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘सुंदर सी ने फिल्म से हटने का कारण पहले ही स्पष्ट कर दिया है। मुझे इसमें और कुछ नहीं कहना है।’ आगे उन्होंने बोला- ‘मैं एक निर्माता हूं, इसलिए मुझे ऐसी फिल्म बनानी है जो मेरे सुपरस्टार रजनीकांत को संतुष्ट करे। हम तब तक स्क्रिप्ट सुनते रहेंगे जब तक वह उन्हें संतुष्ट नहीं कर देती। हम फिल्म के लिए एक और कहानी खोज रहे हैं जिस पर हम अभिनेता के रूप में एक साथ काम कर रहे हैं।’
 

 

सुंदर सी ने प्रशंसकों के लिए लिखा था खास नोट

विज्ञापन

सुंदर सी ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के नाम एक नोट लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि किन्हीं अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण उन्हें फिल्म 'थलाइवर 173' से पीछे हटने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। 

यह खबर भी पढ़ें: 'दे दे प्यार दे 2' के आगे फीकी पड़ी 'कांथा' की कमाई, जानें दुलकर सलमान की फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म के बारे में 
फिल्म 'थलाइवर 173' का निर्माण राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन दोनों की अदाकारी का रंग जमेगा। यह फिल्म साल 2027 में पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें