सिनेमा और टीवी की दुनिया में कई ऐसी खबरें आती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अब एक टीवी अभिनेता ने बताया की उनके साथ किशोरावस्था में कुछ गलत व्यवहार हुआ था। इस खबर को पढ़ चौंक जाएंगे आप।
हाल ही में छोटे पर्दे के एक एक्टर ने अपने किशोरावस्था के खराब अनुभवोंं को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें छेड़ा जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने अपने आप को सीमित कर लिया था। आखिर किस अभिनेता के साथ हुआ ऐसा? जानिए पूरी खबर।
विज्ञापन
अभिनेता ने ट्रेन में सफर करना छोड़ दिया
टेलीविजन अभिनता आमिर अली ने हाटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘जब छोटा था, तब पहली बार मैंने ट्रेन में सफर किया था। मैंने ट्रेन में सफर करना बंद कर दिया क्योंकि मुझे छुआ जा रहा था। उस समय मैं 14 साल का था, फिर मैंने अपना बैग अपनी पीठ के पास रखना शुरू कर दिया।’ फिर एक दिन, किसी ने मेरे बैग से किताबें चुरा लीं, और मैंने सोचा 'किताबें कौन चुराता है?' और मैंने तय कर लिया कि मैं ट्रेन में यात्रा नहीं करूंगा।’
उनमें एक आदमी के लिए फिलिंग्स थी
आगे बातचीत के दौरान आमिर अली ने बताया, ‘मेरे कुछ दोस्त थे जिन्होंने खुलकर कहा कि उन्हें एक आदमी के लिए फीलिंग्स हैं और मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूँ। वे मेरे भाइयों की तरह हैं। मैं उनके साथ एक ही बिस्तर पर सो सकता हूँ। और जब उन्होंने खुलकर कहा, तो मुझे लगा कि सिर्फ कुछ अनुभवों के कारण, मैं पूरी दुनिया का न्याय नहीं कर सकता। जब आप मैच्योर होते हैं, तो आप समझते हैं, आपके विचार बदल जाते हैं।’
आमिर अली का वर्कफ्रंट
आमिर अली टेलीविजन की दुनिया का जाना मान नाम है। अभिनेता ने 'कहानी घर घर की', 'वो रहने वाली महलों की', जैसे सीरियल में भूमिका निभाई है। अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी संजीदा शेख के साथ साल 2007 में 'नच बलिए' डांस शो भी जीता था।