फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mammootty: ममूटी ने बताई मलयालम सिनेमा की सफलता की वजह, अन्य फिल्म इंडस्ट्री पर अभिनेता ने की ये टिप्पणी

Tue, 21 May 2024 05:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ममूटी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस ट्रैक देखते हुए इन दिनों मलयालम सिनेमा में सबकी निगाहें अभिनेता पर टिकी हैं। इस बीच, ममूटी ने मलयालम इंडस्ट्री की सफलता पर चर्चा की।
विज्ञापन
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम-@mammootty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी को अपनी इस साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'भ्रमयुगम' के लिए खूब तारीफ मिली है। 'भ्रमयुगम' हॉरर फिल्म है। इसमें ममूटी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा अमाल्डा लिज, अर्जुन अशोकन और सिद्धार्थ भारतन भी हैं। अभिनेता फिलहाल आगामी फिल्म 'टर्बो' की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म 23 मई को रिलीज होगी। हाल ही में अभिनेता ने मलयालम सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर बात की। 

विज्ञापन


दर्शकों की विकसित सोच को दिया श्रेय
ममूटी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस ट्रैक देखते हुए इन दिनों मलयालम सिनेमा में सबकी निगाहें अभिनेता पर टिकी हैं। इस बीच, ममूटी ने मलयालम इंडस्ट्री की सफलता पर चर्चा की। साथ ही अन्य सिनेमा उद्योगों में चल रहे संघर्ष पर भी बात कीं। उन्होंने दर्शकों की विकसित हो रही सोच को इसकी वजह बताया। 'टर्बो' के प्रमोशन के दौरान ममूटी ने कहा कि अच्छी फिल्में तभी सामने आती हैं, जब दर्शक समझदार और सहयोगी होते हैं।
Border 2 Shooting: इस दिन से शुरू होगी बॉर्डर 2 की शूटिंग! सनी देओल के साथ यह अभिनेता लड़ेगा दुश्मनों से जंग
विज्ञापन


बोले- 'दर्शकों को नहीं समझती अन्य इंडस्ट्री'
ममूटी ने आगे कहा, 'दर्शक सिनेमा को नियंत्रित करते हैं।  इसमें बदलाव तभी आता है जब दर्शक ऐसा करते हैं। क्यू स्टूडियो की रिपोर्ट के अनुसार, जब लोग लगातार खराब फिल्मों को नजरअंदाज करते हैं और सिर्फ अच्छी फिल्में देखते हैं, तो फिल्में स्वाभाविक रूप से बेहतर हो जाती हैं। अभिनेता ने कहा, 'फिलहाल हम क्वालिटी फिल्मों के साथ एक अच्छे दौर में हैं, क्योंकि हमारे दर्शक अच्छे सिनेमा को सपोर्ट करते हैं। उसे देखते हैं। अन्य भाषाओं/इंडस्ट्री को देखें तो वे असफल हो रहे हैं, क्योंकि वे अपने दर्शकों को नहीं समझते हैं। दर्शक सिनेमा को पूरी तरह से नियंत्रित करते हैं'।
विज्ञापन

Celebs: सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बावजूद इंडस्ट्री से अचानक गुमनाम हुए ये सितारे, कई साल से हैं लापता

इस दिन रिलीज होगी 'टर्बो'
मालूम हो कि ममूटी की फिल्म 'टर्बो' ऐसे वक्त में आ रही है, जब वे अपनी वर्ष 2022 में आई एक फिल्म 'पुझु' को लेकर विवाद में उलझे हुए हैं। बीते दिनों फिल्म के संबंध में ममूटी पर सोशल मीडिया पर वार हुए। दावा किया गया कि 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुझु' ब्राह्मण विरोधी थी। हालांकि, कई राजनीतिक दल अभिनेता के समर्थन में भी आए। बता दें कि 'टर्बो' 23 मई को रिलीज होने जा रही है।
Manoj Bajpayee: 'सत्या' से लेकर 'भैया जी' तक धांसू एक्शन करते दिखे मनोज, मनोरंजन के लिए सिर्फ एक बंदा काफी है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें