अभिनेता जैकी श्रॉफ फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में की। उन्होंने घाटी में शूटिंग का अनुभव साझा किया। उन्होंने घाटी में जाकर फिल्म और अन्य प्रोजेक्ट की शूटिंग करने वालों का सहयोग करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार का आभार जताया। साथ ही वहां के स्थानीय लोगों की भी तारीफ की। अभिनेता ने कहा कि यहां के लोग काफी विनम्र और मददगार हैं।
Kartik Aaryan: सस्पेंस, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर से भरपूर होंगी कार्तिक की आगामी फिल्में, रिलीज के लिए बेकरार फैंस
प्रशासन और सरकार को कहा शुक्रिया
जैकी श्रॉफ ने जम्मू-कश्मीर में मिले प्यार और सहयोग की तारीफ करते हुए कहा, 'यहां के लोग अविश्वसनीय रूप से मददगार हैं। बेहद विनम्र हैं। इसके अलावा प्रशासन भी काफी सहयोगी है'। एक्टर ने आगे कहा, 'जिस तरह यह जगह खूबसूरत है, उसी तरह यहां के लोग भी खूबसूरत हैं। यह बहुत मजेदार था। यहां हमें पुलिस से, सेना से, स्थानिय लोगों से और हर किसी से सहयोग मिला है। यहां इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों को देखा। सभी ने इसका आनंद लिया'।
Ishq Vishk Rebound: पश्मिना के मूव्स से घायल हुए रोहित, ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का पहला गाना हुआ रिलीज
अर्जुन ने की रोहित शेट्टी की तारीफ
अभिनेता अर्जुन कपूर भी 'सिंघम अगेन' का हिस्सा हैं। वे विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने भी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की और रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ लिखा था, 'कॉप यूनीवर्स का विलेन! मैंने 'सिंघम अगेन' में अपने हिस्से की शूटिंग कर ली है। यह मेरी 20वीं फिल्म है और मेरे करियर में यह एक मील का पत्थर है। इसे एक ऐसे डायरेक्टर के साथ कर रहा हूं, जो सिनेमा के बॉस कहे जाते हैं'।
Celebs: फिल्मों से ज्यादा इन सितारों को मिली ओटीटी से पहचान, 'मिर्जापुर' के इन कलाकारों का नाम भी शामिल
इस साल अगस्त में रिलीज होगा तीसरा पार्ट
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे। यह इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म 'सिंघम' 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स' आई। दोनों पार्ट हिट साबित हुए। अब तीसरा पार्ट इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रहा है।
Savi: 'सावि' का दमदार ट्रेलर रिलीज, खूंखार अवतार में अनिल कपूर के साथ साजिश के जाल बुनती दिखीं दिव्या खोसला