सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अनुपम और तुलसी के बीच कांटे की टक्कर
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का दबदबा कायम है। पिछले कई सप्ताह से ये दोनों सीरियल ही रेस में आगे हैं। इस हफ्ते 2.1 रेटिंग के साथ 'अनुपमा' पहले पायदान पर है। वहीं, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दूसरे नंबर पर है। हालांकि, रेटिंग के मामले में यह 'अनुपमा' के बराबर ही है। 42वें हफ्ते में इसे भी 2.1 रेटिंग प्राप्त हुई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वक्त दिलचस्प मोड़ पर है। मिहिर और तुलसी के रिश्ते में जहर घोलने की नोयना हर कोशिश कर रही है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
टॉप 5 में यह तीन सीरियल भी शामिल
लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'उड़ने की आशा-सपनों का सफर है'। इसे 1.9 रेटिंग प्राप्त हुई है। वहीं, 'ये रिश्ता क्या कहलाता' सीरियल को 1.7 रेटिंग 42वें हफ्ते में मिली है और यह चौथे पायदान पर है। टॉप 10 की लिस्ट में पांचवा नंबर 'उड़ने की आशा' ने सुरक्षित किया है। इसे 1.6 रेटिंग मिली है।
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लीड कैरेक्टर्स
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'बिग बॉस 19' को मिली बढ़त
टीआरपी लिस्ट में 'तुम से तुम तक' 1.6 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 1.4 रेटिंग हासिल की है। यह सीरियल सातवें नंबर पर बरकरार है। इस बार बड़ा फायदा सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को मिलता दिखा है। इसने 1.4 रेटिंग के साथ आठवां नंबर सुरक्षित किया है। 'वसुधा' 1.4 रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर है। वहीं, दसवें नंबर पर 'गंगा माई की बेटियां' है। इसे भी 1.4 रेटिंग मिली है।