फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ अभिनेता महेश बाबू के बेटे गौतम ने अमेरिका में देखी ‘बाहुबली द एपिक’, बोले- मेरे रोंगटे खड़े हो गए

Thu, 30 Oct 2025 01:17 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baahubali- The Epic: साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ के दोनों भागों को एक पार्ट में संयोजित करके ‘बाहुबली द एपिक’ बनाई गई है। इस आगामी फिल्म को अमेरिकी प्रीमियर में देख अभिनेता महेश बाबू के बेटे गौतम ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
महेश बाबू और बाहुबली द एपिक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 29 अक्टूबर को अमेरिका में आगामी फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' का प्रीमियर हुआ। इसमें तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी भी शामिल थे। इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। गौतम ने इसे यादगार पल बताया। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

‘इस फिल्म को देखना एक अनोखा अनुभव है’

विज्ञापन

साउथ एक्टर महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी गौतम ने फिल्म देखने के बाद टीवी 9 से बात की। उन्होंने बताया, ‘दुनिया के सबसे बड़े स्क्रीन में से एक पर 'बाहुबली' देखना एक अनोखा अनुभव है।’ उन्होंने इस आगामी फिल्म को लेकर कहा, ‘जाहिर है, मेरे लिए सबसे अच्छी बात यह है कि मुझे अगली फिल्म के लिए दो साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' का जवाब जानना होगा।’

यह खबर भी पढ़ें: नानी स्टारर 'द पैराडाइज' में नजर आ सकते हैं डेडपूल, खास किरदार निभाने के लिए किया गया रयान रेनॉल्ड्स को अप्रोच
विज्ञापन


महेश बाबू के बेटे ने फिल्म की तारीफ की
अभिनेता के बेटे गौतम ने कहा, ‘इसमें सुधार बहुत अच्छी तरह से किया गया है। यह मेरे लिए सबसे बड़ी भावनाओं में से एक है क्योंकि मैं ऐसी ही फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं।’ इसके साथ ही उन्होंन कहा, ‘यह मेरे पसंदीदा अनुभवों में से एक है। इस महाकाव्य को देख हर सेकेंड मेरे रोंगटे खड़े हो रहे थे। मैं उस भावना को बयां नहीं कर सकता।’

कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि 'बाहुबली: द एपिक' को दोनों फिल्मों को जोड़कर एक सिंगल फिल्म वर्जन के रूप में बनाया गया है। फिल्म में पिछले दोनों पार्ट देखने को मिलेंगे। साथ ही कुछ सीन में सुधार भी किए गए हैं। यह फिल्म भी पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे दर्शक तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में देख सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें