फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी और अनुपमा के बीच टीआरपी की जंग, कौन रहा अव्वल? 40वें हफ्ते में जानिए बाकी सीरियल्स का हाल?

Thu, 16 Oct 2025 05:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tv Serial TRP Week 40: हर हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सीरियल के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर आती है। लिस्ट में जो सीरियल शामिल होते हैं, उनके लिए यह एक अच्छी खबर होती है क्योंकि इससे ही उनकी पॉपुलैरिटी का पता चलता है। जानिए, 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट को लेखा-जोखा।

विज्ञापन
टीवी सीरियल टीआरपी रेटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में साफ नजर आ रहा है कि टॉप पर बने रहने के लिए ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सीरियल के बीच कड़ी टक्कर है। जानिए, इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन से सीरियलों ने जगह बनाई। 

विज्ञापन

 

सीरियल 'अनुपमा' का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

अनुपमा ने बरकरार रखा अपना ताज 
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने अपनी जगह को बरकरार रखा है। यह सीरियल टॉप पर बना हुआ है। 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसे 2.3 की टीआरपी मिली है। इन दिनों सीरियल में बदला लेने की कहानी दर्शकों को देखने को मिल रही है। अनुपमा अपने बेटे के कातिल से बदला लेने वाली है। 


 

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

तुलसी ने अनुपमा को दी कड़ी टक्कर
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी तुलसी का रोल निभाती हैं। यह सीरियल इस हफ्ते दूसरे पायदान पर है। इसकी टीआरपी सीरियल ‘अनुपमा’ से ज्यादा कम नहीं है। स्मृति के सीरियल को इस हफ्ते 2.2 की टीआरपी मिली है। इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है।

बाकी सीरियल का क्या रहा हाल? 
40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल को तीसरा स्थान मिला है, इसकी टीआरपी 1.9 है। वहीं चौथे स्थान पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है, इसकाे भी 1.9 की टीआरपी ही मिली है। पांचवें नंबर पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ शामिल है। इसकी टीआरपी 1.7 है। 

टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 सीरियल 

सीरियल का नाम टीआरपी रेटिंग
अनुपमा 2.3
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 2.2
ये रिश्ता क्या कहलाता है  1.9 
उड़ने की आशा  1.9
तुम से तुम तक  1.7 
विज्ञापन

बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस 19 की टीआरपी निराशाजनक 
इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ रियलिटी शो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। लेकिन टीआरपी के मामले के यह शो कमजाेर साबित हो रहा है। 40वें की टीआरपी लिस्ट में इसे 1.3 की टीआरपी मिली है। जबकि पुराने बिग बॉस सीजन को इससे कहीं ज्यादा अच्छी टीआरपी मिला करती थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें