फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP This Week: 'गुम है किसी के प्यार में' की गिरी रेटिंग, तो 'उड़ने की आशा' ने लगाई छलांग, जानिए टॉप 10 का हाल

Mon, 04 Nov 2024 11:00 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TRP This Week: टीआरपी चार्ट में एक बार फिर से 'अनुपमा' का दबदबा कायम है, जबकि उसे दूसरे नंबर पर मौजूद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कड़ी टक्कर मिल रही है। जानिए टॉप 10 में शामिल अन्य शो की रेटिंग
विज्ञापन
'अनुपमा'-'ये रिश्ता क्या कहलाता है' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का होता है, जिससे दर्शकों की पसंद और नापसंद का पता लगता है।  शो के ज्यादा टीआरपी का मतलब है, उसे दर्शकों से उतना ही ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस बीच ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) जारी कर दी है। हर बार की तरह, 'अनुपमा' इस बार भी रेटिंग में सबसे ऊपर है। वही, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लगातार 'अनुपमा' को कड़ी टक्कर दे रहा है।आइए,  जानते हैं बाकी शोज का क्या हाल रहा है। 

विज्ञापन

अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम @starplus
'अनुपमा'
टीआरपी लिस्ट में हमेशा की तरह 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना अभिनीत ये शो इस बार भी पहले स्थान पर है। शो को खूब प्यार मिल रहा है और हाल ही में इसने 15 साल आगे की एक बड़ी छलांग लगाई है। शो में आए इस नए बदलाव से दर्शक काफी प्रभावित हुए हैं। इस हफ्ते इस शो को 2.4 की रेटिंग मिली है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है' सेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
इस सप्ताह भी दूसरे नंबर पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभिनीत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मौजूद है। इस शो से 'अनुपमा' कड़ी टक्कर मिल रही है। शो में अभिरा और अरमान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिस वजह से इस बार शो को 2.4 की रेटिंग मिली है।

उड़ने की आशा - फोटो : सोशल मीडिया
'उड़ने की आशा'
इस बार कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा अभिनीत 'उड़ने की आशा' ने तीसरा स्थान हासिल किया है। सचिन और सायली ने अपने अभिनय से लाखों दिलों को छूआ है। उनकी केमिस्ट्री और सचिन का अनोखा अंदाज इस शो में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, जिस वजह से इस हफ्ते शो को 2.2 रेटिंग मिली है। 
Bigg Boss 18: घर से बेघर होने के बाद शहजादा धामी किया नायरा के साथ रिश्ते का खुलासा, विवियन को लेकर कही ये बात

एडवोकेट अंजलि अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया
'एडवोकेट अंजलि अवस्थी'
एडवोकेट अंजलि अवस्थी शो इस बार एक स्थान फिसल कर चौथे स्थान पर आ गया हैं। हालांकि, यह शो एक बार फिर से टॉप पांच में आ गया है। इस शो को शुरू से ही टीआरपी चार्ट पर अच्छी रेटिंग मिल रही है। इस हफ्ते शो को 2.2 की रेटिंग मिली है। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 4: रूह बाबा-मंजुलिका का तिलिस्म बरकरार, मंडे टेस्ट में फिल्म पास

गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
'गुम है किसी के प्यार में'
भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का शो, गुम है किसी के प्यार में इस बार दो स्थान फिसल कर पांचवे नंबर पर आ गया है। सावी और रजत की कहानी को पिछले कुछ समय से लगातार दर्शकों से प्यार मिल रहा है। इस बार इसे 2.2 की रेटिंग मिली है। 
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, फैंस को दिखाया अपने बालों का नया रंग
विज्ञापन

टॉप 10 में शामिल अन्य शो
इन टॉप 5 के अलावा छठे नंबर पर हिबा नवाब और कृषाल आहूजा का शो 'झनक' ,सातवें नंबर पर दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी, आठवें पर मेरा बलम थानेदार, नौवें पर लंबे समय से दर्शकों को पसंद आ रहा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा और दसवें नंबर पर परिणीति मौजूद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें