फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traitors 2: श्वेता तिवारी से रिया चक्रवर्ती तक ‘ट्रेटर्स 2’ में आएंगी नजर; बॉलीवुड की मल्लिका भी लेंगी भाग

Thu, 30 Jul 2026 08:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Traitors 2 Contestants: शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। इसके प्रतिभागियों के नाम सामने आ गए हैं। जानिए कब से शुरू होगा रियलिटी शो?
विज्ञापन
'द ट्रेटर्स' के प्रतिभागियों का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का एलान होने के बाद से दर्शकों के मन में सवाल है कि इस बार मुकाबला किस-किसके बीच होगा? आज गुरुवार को प्राइम वीडियो के 'ट्रेटर्स 2' के प्रतियोगियों का एलान किया गया है। बता दें कि पहले सीजन की तरह इस बार भी करण जौहर बतौर होस्ट कमान संभालेंगे।

विज्ञापन

'द ट्रेटर्स' के प्रतिभागियों का एलान - फोटो : Instagram @primevideoin
कौन-कौन लेगा शो में हिस्सा?
इस सीजन में दर्शकों को मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंह, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का और तान्या पुरी समेत अन्य लोगों के बीच खेल का मुकाबला होता दिखेगा।
 

'द ट्रेटर्स' के प्रतिभागियों का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
कब से शुरू होगा 'द ट्रेटर्स'?
प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें मेकर्स ने प्रतिभागियों के नाम का एलान किया है। साथ में लिखा है, 'खिलाड़ियों से मिलिए, लेकिन उन पर भरोसा अपने रिस्क पर ही कीजिएगा। 'द ट्रेटर्स' का नया सीजन आ रहा है। 13 अगस्त से हर गुरुवार को'।
विज्ञापन

'द ट्रेटर्स' के प्रतिभागियों का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
दूसरे सीजन में और भी होगा ड्रामा
'द ट्रेटर्स'  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर रियलिटी शो फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है। नए सीजन के बारे में बात करते हुए प्राइम वीडियो इंडिया ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड, निखिल मधोक ने कहा, 'शो 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन को जो प्रतिक्रिया मिली, वह बहुत शानदार रही। इसने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि यह एक कल्चरल मोमेंट भी बन गया'। उन्होंने कहा कि 'द ट्रेटर्स' प्राइम वीडियो इंडिया की सबसे खास रियलिटी फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है। देशभर के दर्शक इसके इमोशनल माइंड गेम्स और बिना किसी फिल्टर वाले असली ड्रामे से जुड़ गए थे। दूसरे सीजन में दांव और ऊंचे हैं। गेमप्ले में और भी जबर्दस्त ड्रामा होगा। खिलाड़ियों की नई टीम हर मोड़ पर दर्शकों को रोमांच से भर देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें