फिल्म 'धुरंधर 2' से होगी टक्कर
ध्यान देने वाली बात ये है कि यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज वाले ही दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज किए जाने की घोषणा की गई है। 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को आ रही है वहीं धुरंधर 2 भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। यानी बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच सीधे-सीधे टक्कर देखने को मिलने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें: तेलुगु स्टार राजाशेखर शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल, तीन घंटे चली सर्जरी; चार हफ्ते आराम की सलाह
बड़े बजट की दोनों फिल्में
दोनों फिल्मों का बजट भारी है और उनकी स्टारकास्ट भी बेहद मजबूत, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होना लगभग तय माना जा रहा है। ‘टॉक्सिक’ में यश एक शक्तिशाली ग्रे शेड वाले किरदार में दिखाई दे सकते हैं, जैसा कि उनके लुक से संकेत मिलता है। दूसरी ओर हाल ही में रिलीज हुए फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे दमदार कलाकारों की लिस्ट मौजूद हैं।